Jeremiah 18:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan prabhu yahova yon kahata haai, anyajaatiyon se poochh ki aeesee baten kya kabhee kisee ke sunane men ai haai? israaael kee kumaree ne jo kam kiya haai usake sunane se rom rom khde ho jate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन बातों को सुनो जो यहोवा कहता है, “दूसरे राष्ट्र के लोगों से यह प्रश्न करो: ‘क्या तुमने कभी किसी की वे बुराई करते हुये सुना है जो इस्राएल ने किया है।’ अन्य के बारे में इस्राएल द्वारा की गई बुराई का करना सुना है इस्राएल परमेश्वर की दुल्हन के समान विशेष है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘अत: प्रभु यों कहता है: विश्व के राष्ट्रों से पूछो, क्या कभी किसी राष्ट्र ने ऐसा उत्तर सुना है? निस्सन्देह इस्राएली जाति ने अत्यन्त घिनौना काम किया है।
Hindi Bible HHBD
इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, अन्यजातियों से पूछ कि ऐसी बातें क्या कभी किसी के सुनने में आई है? इस्राएल की कुमारी ने जो काम किया है उसके सुनने से रोम रोम खड़े हो जाते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है: जाति–जाति से पूछ कि ऐसी बातें क्या कभी किसी के सुनने में आई हैं? इस्राएल की कुमारी ने जो काम किया है उसके सुनने से रोम रोम खड़े हो जाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये याहवेह का आदेश यह है: “अब राष्ट्रों के मध्य जाकर यह पूछताछ करो: क्या कभी किसी ने भी इस प्रकार की घटना के विषय में सुना है? कुंवारी कन्या इस्राएल ने अत्यंत भयावह कार्य किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस कारण प्रभु यहोवा यह कहता है, जाति-जाति से पूछ कि ऐसी बातें क्या कभी किसी के सुनने में आई है? इस्राएल की कुमारी ने जो काम किया है उसके सुनने से रोम-रोम खड़े हो जाते हैं।