Jeremiah 18:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is se unaka desh aeesa ujad ho gaya haai ki log us par sada talee bajate rahenge aur jo koi usake pas se chale vah chaakit hoga aur sir hilaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: यहूदा देश एक सूनी मरुभूमि बनेगा। इसके पास से गुजरते लोग हर बार सीटी बजाएंगे और सिर हिलायेंगे। इस बात से चकित होगें कि देश कैसे बरबाद किया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उन का देश उजाड़ हो गया, उसको देखकर अन्य राष्ट्रों के लोग सदा व्याकुल रहेंगे। उससे गुजरनेवाला राहगीर आश्चर्य करता है, और सिर हिलाता है।
Hindi Bible HHBD
इस से उनका देश ऐसा उजाड़ हो गया है कि लोग उस पर सदा ताली बजाते रहेंगे; और जो कोई उसके पास से चले वह चकित होगा और सिर हिलाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इससे उनका देश ऐसा उजाड़ हो गया है कि लोग उस पर सदा ताली बजाते रहेंगे; और जो कोई उसके पास से चले वह चकित होगा और सिर हिलाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि उनका देश निर्जन हो जाए चिरस्थायी घृणा का विषय; हर एक जो वहां से निकलेगा चकित हो जाएगा और आश्चर्य में सिर हिलाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इससे उनका देश ऐसा उजाड़ हो गया है कि लोग उस पर सदा ताली बजाते रहेंगे; और जो कोई उसके पास से चले वह चकित होगा और सिर हिलाएगा।