Jeremiah 19:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki yahan ke logon ne mujhe tyag diya, aur is sthan men doosare devataon ke liye jinako n to ve janate haai, aur n unake purakha va yahooda ke purane raja janate the dhoop jalaya haai aur isako paraya kar diya haai aur unhon ne is sthan ko nidashaen ke lohoo se bhr diya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं ये काम करुँगा क्योंकि यहूदा के लोगों ने मेरा अनुसरण करना छोड़ दिया है। उन्होंने इसे विदेशी देवताओं का स्थान बना दिया है। यहूदा के लोगों ने इस स्थान पर अन्य देवताओं के लिये बलियाँ जलाई हैं। बहुत पहले लोग उन देवताओं को नहीं पूजते थे। उनके पूर्वज उन देवताओं को नहीं पूजते थे। ये अन्य देशों के नये देवता हैं। यहूदा के राजाओं ने भोले बच्चों के खून से इस स्थान को रंगा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि तुम लोगों ने मुझ-प्रभु की आराधना त्‍याग कर इस स्‍थान में अन्‍य देवी-देवताओं को सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाए हैं, और यों मेरे निवास-स्‍थान को अपवित्र कर दिया है। इन देवी-देवताओं की उपस्‍थिति का अनुभव न तुम्‍हें, न तुम्‍हारे पूर्वजों और न यहूदा प्रदेश के राजाओं को हुआ है। तुम ने निर्दोष बच्‍चों के खून से इस स्‍थान को भर दिया है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि यहां के लोगों ने मुझे त्याग दिया, और इस स्थान में दूसरे देवताओं के लिये जिनको न तो वे जानते हैं, और न उनके पुरखा वा यहूदा के पुराने राजा जानते थे धूप जलाया है और इसको पराया कर दिया है; और उन्हों ने इस स्थान को निदषों के लोहू से भर दिया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि यहाँ के लोगों ने मुझे त्याग दिया, और इस स्थान में दूसरे देवताओं के लिये जिनको न तो वे जानते हैं, और न उनके पुरखा या यहूदा के पुराने राजा जानते थे, धूप जलाया है और इसको पराया कर दिया है; और उन्होंने इस स्थान को निर्दोषों के लहू से भर दिया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह इसलिये कि उन्होंने मेरा परित्याग कर इस स्थान को अरुचिकर बना छोड़ा है; उन्होंने इस स्थान पर परकीय देवताओं के लिए बलि अर्पित की है, जिन्हें न तो उनके पूर्वजों ने, न यहूदिया के राजाओं ने कभी जाना-पहचाना था तथा इसलिये भी कि उन्होंने इस स्थान को निर्दोष लोगों के रक्त से रंजित कर रखा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि यहाँ के लोगों ने मुझे त्याग दिया, और इस स्थान में दूसरे देवताओं के लिये जिनको न तो वे जानते हैं, और न उनके पुरखा या यहूदा के पुराने राजा जानते थे धूप जलाया है और इसको पराया कर दिया है #; और उन्होंने इस स्थान को निर्दोषों के लहू से भर दिया,