Jeremiah 19:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain is sthan men yahooda aur yarooshalem kee yuaktaiyon ko nishfal kar doonga aur unhen unake praanon ke shatrauon ke hath kee talavar chalavakar gira doonga. unakee lothon ko maain akash ke pakshiayon aur boomi ke jeevajantuon ka ahar kar doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस स्थान पर मैं यहूदा और यरूशलेम के लोगों की योजनाओं को नष्ट करूँगा। शत्रु इन लोगों का पीछा करेगा और मैं इस स्थान पर यहूदा के लोगों को तलवार के घाट उतर जाने दूँगा और मैं उनके शवों को पक्षियों और जंगली जानवरों का भोजन बनाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं इस स्थान पर यहूदा प्रदेश के राजाओं और यरूशलेम के निवासियों की समझ रूपी सुराही खाली कर दूंगा, और उनके सैनिकों तथा लोगों के शरीर तलवार से कट-कटकर उनके शत्रुओं के सम्मुख, उनके प्राण के खोजियों के सामने गिरने लगेंगे। उनकी लाशें आकाश के पक्षियों और भूमि के पशुओं का आहार बन जाएँगी।
Hindi Bible HHBD
और मैं इस स्थान में यहूदा और यरूशलेम की युक्तियों को निष्फल कर दूंगा; और उन्हें उनके प्राणों के शत्रुओं के हाथ की तलवार चलवाकर गिरा दूंगा। उनकी लोथों को मैं आकाश के पक्षियों और भूमि के जीवजन्तुओं का आहार कर दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं इस स्थान में यहूदा और यरूशलेम की युक्तियों को निष्फल कर दूँगा; और उन्हें उनके प्राणों के शत्रुओं के हाथ की तलवार चलवाकर गिरा दूँगा। उनके शवों को मैं आकाश के पक्षियों और भूमि के जीवजन्तुओं का आहार कर दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘मैं इस स्थान पर यहूदिया तथा येरूशलेम की युक्ति निष्फल कर दूंगा. तथा मैं ऐसा करूंगा कि वे अपने शत्रुओं के समक्ष ही, जो उनके प्राणों के प्यासे हैं, उन्हीं के तलवार के ग्रसित हो जाएंगे. और मैं उनके शव आकाश के पक्षी तथा पृथ्वी के पशुओं का आहार बना दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं इस स्थान में यहूदा और यरूशलेम की युक्तियों को निष्फल कर दूँगा; और उन्हें उनके प्राणों के शत्रुओं के हाथ की तलवार चलवाकर गिरा दूँगा। उनकी लोथों को मैं आकाश के पक्षियों और भूमि के जीवजन्तुओं का आहार कर दूँगा।