Jeremiah 2:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve katt se kahate haai, too mera bap haai, aur patthr se kahate haai, too ne mujhe janm diya haai. is prakar unhon ne meree or munh naheen peett hee faeree haai parantu vipaattai ke samay ve kahate haai, uttkar hamen bacha!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे लोग लकड़ी के टुकड़ो से बातें करते हैं, वे कहते हैं, ‘तुम मेरे पिता हो।’ वे लोग चट्टान से बात करते हैं, वे कहते हैं, ‘तुमने मुझे जन्म दिया है।’ वे सभी लोग लज्जित होंगे। वे लोग मेरी ओर ध्यान नहीं देते। उन्होंने मुझसे पीठ फेर ली है। किन्तु जब यहूदा के लोगों पर विपत्ति आती है तब वे मुझसे कहते हैं, ‘आ और हमें बचा!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे काठ स्तम्भ से कहते हैं, “तू हमारा पिता है।” वे पत्थर से कहते हैं, “तूने ही हमें जन्म दिया है।” उन्होंने मेरी ओर अपना मुंह नहीं वरन् अपनी पीठ फेरी है। जब उन पर संकट के बादल मंडराते हैं, तब मुझसे कहते हैं, “उठ और हमें बचा।”
Hindi Bible HHBD
वे काठ से कहते हैं, तू मेरा बाप है, और पत्थर से कहते हैं, तू ने मुझे जन्म दिया है। इस प्रकार उन्हों ने मेरी ओर मुंह नहीं पीठ ही फेरी है; परन्तु विपत्ति के समय वे कहते हैं, उठकर हमें बचा!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे काठ से कहते हैं, ‘तू मेरा बाप है,’ और पत्थर से कहते हैं, ‘तू ने मुझे जन्म दिया है।’ इस प्रकार उन्होंने मेरी ओर मुँह नहीं पीठ ही फेरी है; परन्तु विपत्ति के समय वे कहते हैं, ‘उठकर हमें बचा!’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे वृक्ष से कहते हैं, ‘तुम मेरे पिता हो,’ तथा पत्थर से, ‘तुमने मुझे जन्म दिया है.’ यह इसलिये कि उन्होंने अपनी पीठ मेरी ओर कर दी है अपना मुख नहीं; किंतु अपने संकट के समय, वे कहेंगे, ‘उठिए और हमारी रक्षा कीजिए!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे काठ से कहते हैं, ‘तू मेरा पिता है,’ और पत्थर से कहते हैं, ‘तूने मुझे जन्म दिया है।’ इस प्रकार उन्होंने मेरी ओर मुँह नहीं पीठ ही फेरी है; परन्तु विपत्ति के समय वे कहते हैं, ‘उठकर हमें बचा!’