Jeremiah 2:37 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan se bhee too sir par hath rakhe huae yon hee chalee aaegee, kyonaki jin par too ne bhrosa rakha haai unako yahova ne nikamma ttharaya haai, aur usake karan too safal n hogee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसा होगा कि तुम मिस्र भी छोड़ोगे और तुम्हारे हाथ लज्जा से तुम्हारी आँखों पर होंगे। तुमने उन देशों पर विश्वास किया। किन्तु तुम्हें उन देशों में कोई सफलता नहीं मिलेगी। क्यों क्योंकि यहोवा ने उन देशों को अस्वीकार कर दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहां से भी तू खाली हाथ लौटेगी, सिर पकड़ कर रोती हुई। क्‍योंकि जिन पर तूने भरोसा किया है, उनको मुझ-प्रभु ने तिरस्‍कृत कर दिया है। उनकी सहायता से तेरा काम सफल नहीं होगा।
Hindi Bible HHBD
वहां से भी तू सिर पर हाथ रखे हुए यों ही चली आएगी, क्योंकि जिन पर तू ने भरोसा रखा है उनको यहोवा ने निकम्मा ठहराया है, और उसके कारण तू सफल न होगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ से भी तू सिर पर हाथ रखे हुए यों ही चली आएगी, क्योंकि जिन पर तू ने भरोसा रखा है उनको यहोवा ने निकम्मा ठहराया है, और उनके कारण तू सफल न होगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस स्थान से भी तुम्हें निराश होना होगा. उस समय तुम्हारे हाथ तुम्हारे सिर पर होंगे, क्योंकि जिन पर तुम्हारा भरोसा था उन्हें याहवेह ने अस्वीकृत कर दिया है; उनके साथ तुम्हारी समृद्धि संभव नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ से भी तू सिर पर हाथ रखे हुए ऐसे ही चली आएगी, क्योंकि जिन पर तूने भरोसा रखा है उनको यहोवा ने निकम्मा ठहराया है, और उनके कारण तू सफल न होगी।