Jeremiah 20:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us jan kee dasha un nagaron kee see ho jinhen yahova ne bin daya ddha diya use savere to chillahatt aur dopahar ko yuddh kee lalakar sunai diya kare,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति को वैसा ही होने दो जैसे वे नगर जिन्हें यहोवा ने नष्ट किया। यहोवा ने उन नगरों पर कुछ भी दया नहीं की। उस व्यक्ति को सवेरे युद्ध का उद्घोष सुनने दो, और दोपहर को युद्ध की चीख सुनने दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे जन्‍म की खबर लानेवाला मनुष्‍य सदोम और गमोरा नगरों की तरह मिट जाए जिनको प्रभु ने कठोरता से उलट-पुलट दिया था। वह हर क्षण तनाव का जीवन जीए; वह सबेरे चीख-पुकार सुने; दोपहर को उसके कानों में युद्ध की ध्‍वनि पड़े।
Hindi Bible HHBD
उस जन की दशा उन नगरों की सी हो जिन्हें यहोवा ने बिन दया ढा दिया; उसे सवेरे तो चिल्लाहट और दोपहर को युठ्ठ की ललकार सुनाई दिया करे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस जन की दशा उन नगरों की सी हो जिन्हें यहोवा ने बिन दया ढा दिया; उसे सबेरे तो चिल्‍लाहट और दोपहर को युद्ध की ललकार सुनाई दिया करे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस संदेशवाहक की नियति वही हो जो उन नगरों की हुई थी, जिन्हें याहवेह ने निर्ममता से नष्ट कर दिया था. उसे प्रातःकाल से ही पीड़ा की कराहट सुनाई देने लगी, तथा दोपहर में युद्ध की चेतावनी की वाणी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस जन की दशा उन नगरों की सी हो जिन्हें यहोवा ने बिन दया ढा दिया; उसे सवेरे तो चिल्लाहट और दोपहर को युद्ध की ललकार सुनाई दिया करे,