Jeremiah 20:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so pashahoor ne yirmayah bhvishyadvkta ko mara aur use us katt men dal diya jo yahova ke bhvan ke upar binyameen ke faattk ke pas haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये उसने यिर्मयाह नबी को पिटवा दिया और उसने यिर्मयाह के हाथ और पैरों को विशाल काष्ठ के लट्ठों के बीच बन्द कर दिया। यह मन्दिर के ऊपरी बिन्यामीन द्वार पर था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उसने नबी यिर्मयाह को मारा और उनको काठ की बेड़ियों में जकड़ कर प्रभु-भवन के उपरले बिन्यामिन दरवाजे में डाल दिया।
Hindi Bible HHBD
सो पशहूर ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को मारा और उसे उस काठ में डाल दिया जो यहोवा के भवन के ऊपर बिन्यामीन के फाटक के पास है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पशहूर ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को मारा और उसे उस काठ में जकड़ दिया जो यहोवा के भवन के ऊपर बिन्यामीन के फाटक के पास है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को पिटवाया तथा ऊपरी बिन्यामिन द्वार में उन्हें काठ के बांक में जकड़ दिया, यह याहवेह के भवन के निकट ही था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पशहूर ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को मारा और उसे उस काठ में डाल दिया जो यहोवा के भवन के ऊपर बिन्यामीन के फाटक के पास है।