Jeremiah 20:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki yahova ne yon kaha haai, dek, maain tujhe tere liye aur tere sab mitraen ke liye bhee bhy ka karan ttharaunga. ve apane shatrauon kee talavar se tere dekhte hee vadha kiae jaaenge. aur maain sab yahoodiyon ko babul ke raja ke vash men kar doonga vah unako bandhaua karake babul men le jaaega, aur talavar se mar dalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यही तुम्हारा नाम है, क्योंकि यहोवा कहता है, ‘मैं शीघ्र ही तुमको अपने आपके लिये आतंक बनाऊँगा। मैं शीघ्र ही तुम्हें तुम्हारे सभी मित्रों के लिये आतंक बनाऊँगा। तुम शत्रुओं द्वारा अपने मित्रों को तलवार के घाट उतारते देखोगे। मैं यहूदा के सभी लोगों को बाबुल के राजा को दे दूँगा। वह यहूदा के लोगों को बाबुल देश को ले जाएगा और उसकी सेना यहूदा के लोगों को अपनी तलवार के घाट उतारेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु तेरे विषय में यों कहता है: मैं तुझे स्वयं तेरे लिए तथा तेरे मित्रों के लिए आतंक बना दूंगा। वे शत्रुओं की तलवार से कट-कट कर तेरी आंखों के सामने गिरेंगे। मैं समस्त यहूदा प्रदेश को बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप दूंगा। वह यहूदा प्रदेश के निवासियों को गुलाम बना कर बेबीलोन ले जाएगा, और उनको तलवार से मौत के घाट उतार देगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि यहोवा ने यों कहा है, देख, मैं तुझे तेरे लिये और तेरे सब मित्रों के लिये भी भय का कारण ठहराऊंगा। वे अपने शत्रुओं की तलवार से तेरे देखते ही वध किए जाएंगे। और मैं सब यहूदियों को बाबुल के राजा के वश में कर दूंगा; वह उनको बंधुआ करके बाबुल में ले जाएगा, और तलवार से मार डालेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि यहोवा ने यों कहा है: देख, मैं तुझे तेरे लिये और तेरे सब मित्रों के लिये भी भय का कारण ठहराऊँगा। वे अपने शत्रुओं की तलवार से तेरे देखते ही वध किए जाएँगे। मैं सब यहूदियों को बेबीलोन के राजा के वश में कर दूँगा; वह उनको बन्दी बना कर बेबीलोन में ले जाएगा, और तलवार से मार डालेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि याहवेह का संदेश यह है: ‘तुम यह देखोगे कि मैं तुम्हें स्वयं के लिए तथा तुम्हारे सारे मित्रों के लिए आतंक बना देने पर हूं; तुम्हारे देखते-देखते वे अपने शत्रुओं की तलवार से वध किए जाएंगे. तब मैं सारे यहूदिया को बाबेल के राजा के हाथों में सौंप दूंगा, वह उन्हें बंदी बनाकर बाबेल ले जाएगा तथा तलवार से उनका संहार कर देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि यहोवा ने यह कहा है, देख, मैं तुझे तेरे लिये और तेरे सब मित्रों के लिये भी भय का कारण ठहराऊँगा। वे अपने शत्रुओं की तलवार से तेरे देखते ही वध किए जाएँगे। और मैं सब यहूदियों को बाबेल के राजा के वश में कर दूँगा; वह उनको बन्दी कर बाबेल में ले जाएगा, और तलवार से मार डालेगा।