Jeremiah 20:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur, he pashahoor, too un sab samet jo tere ghar men rahate haain bandhauai men chala jaaega apane un mitraen samet jin se too ne joottee bhvishyadanee kee, too babul men jaaega aur vaheen marega, aur vaheen tujhe aur unhen bhee mittee dee jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और पशहूर तुम और तुम्हारे घर में रहने वाले सभी लोग यहाँ से ले जाए जाओगे। तुमको जाने को और बाबुल देश में रहने को विवश किया जायेगा। तुम बाबुल में मरोगे और तुम उस विदेश में दफनाए जाओगे। तुमने अपने मित्रों को झूठा उपदेश दिया। तुमने कहा कि ये घटनायें नहीं घटेंगीं। किन्तु तुम्हारे सभी मित्र भी मरेंगे और बाबुल में दफनाए जायेंगे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘और तू, पशहूर! तू और तेरे घर में रहनेवाला प्रत्येक व्यक्ति गुलाम बन कर बेबीलोन देश को जाएगा। पशहूर, तू निस्सन्देह बेबीलोन को जाएगा, और वहां तू मरेगा, और वहीं − परदेश में − तू अपने मित्रों के साथ गाड़ा जाएगा, जिनको तूने झूठी नबूवत सुनाई थी।’
Hindi Bible HHBD
और, हे पशहूर, तू उन सब समेत जो तेरे घर में रहते हैं बंधुआई में चला जाएगा; अपने उन मित्रों समेत जिन से तू ने झूठी भविष्यद्वाणी की, तू बाबुल में जाएगा और वहीं मरेगा, और वहीं तुझे और उन्हें भी मिट्टी दी जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और, हे पशहूर, तू उन सब समेत जो तेरे घर में रहते हैं बँधुआई में चला जाएगा; अपने उन मित्रों समेत जिनसे तू ने झूठी भविष्यद्वाणी की, तू बेबीलोन में जाएगा और वहीं मरेगा, और वहीं तुझे और उन्हें भी मिट्टी दी जाएगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और तुम, पशहूर, तथा वे सभी जो तुम्हारे आवास में निवास कर रहे हैं, बंधुआई में ले जाए जाएंगे, तुम बाबेल में प्रवेश करोगे. और वहीं तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी वहीं तुम्हें गाड़ा जाएगा, तुम्हें तथा तुम्हारे उन सभी मित्रों को जिनके लिए तुमने झूठी भविष्यवाणी की थी.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और, हे पशहूर, तू उन सब समेत जो तेरे घर में रहते हैं बँधुआई में चला जाएगा; अपने उन मित्रों समेत जिनसे तूने झूठी भविष्यद्वाणी की, तू बाबेल में जाएगा और वहीं मरेगा, और वहीं तुझे और उन्हें भी मिट्टी दी जाएगी।”