Jeremiah 20:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he yahova, too ne mujhe dhaekha diya, aur maain ne dhaekha khaya too mujh se balavant haai, is karan too mujh par prabal ho gaya. din bhr meree hansee hotee haai sab koi mujh se ttttha karate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, तूने मुझे धोखा दिया और मैं निश्चय ही मूर्ख बनाया गया। तू मुझसे अधिक शक्तिशाली है अत: तू विजयी हुआ। मैं मजाक बन कर रह गया हूँ। लोग मुझ पर हँसते हैं और सारा दिन मेरा मजाक उड़ाते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे प्रभु, तूने मुझे धोखा दिया, और मैंने धोखा खाया! प्रभु, तू मुझ से बलवान है, अत: मैं तेरे हाथों से पराजित हो गया। प्रभु, मैं तेरे कारण सब लोगों के लिए हंसी का पात्र बन गया हूं, वे दिन-भर मेरी हंसी उड़ाते हैं;
Hindi Bible HHBD
हे यहोवा, तू ने मुझे धोखा दिया, और मैं ने धोखा खाया; तू मुझ से बलवन्त है, इस कारण तू मुझ पर प्रबल हो गया। दिन भर मेरी हंसी होती है; सब कोई मुझ से ठट्ठा करते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे यहोवा, तू ने मुझे धोखा दिया, और मैं ने धोखा खाया; तू मुझ से बलवन्त है, इस कारण तू मुझ पर प्रबल हो गया। दिन भर मेरी हँसी उड़ाई जाती है; सब कोई मुझ से ठट्ठा करते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह, आपने मुझे प्रलोभित किया, कि मैं प्रलोभित हो गया; आपने मुझे गुमराह किया और आप मुझ पर प्रबल भी हो गए. सारे दिन मैं उपहास का बर्तन बना रहता हूं; सभी मेरा उपहास करते रहते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे यहोवा, तूने मुझे धोखा दिया, और मैंने धोखा खाया; तू मुझसे बलवन्त है, इस कारण तू मुझ पर प्रबल हो गया # । दिन भर मेरी हँसी होती है; सब कोई मुझसे ठट्ठा करते हैं।