Jeremiah 21:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur is praja ke logon se kah ki yahova yon kahata haai, dekho, maain tumhare samhane jeevan ka marga aur mratyu ka marga bhee batata hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यरूशलेम के लोगों से ये बातें भी कहो। यहोवा ये बातें कहता है, ‘समझ लो कि मैं तुम्हें जीने और मरने में से एक को चुनने दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यिर्मयाह, तू यहूदा प्रदेश की जनता से कहना: “प्रभु यों कहता है: देख, मैंने तुम्‍हारे सम्‍मुख एक ओर जीवन का मार्ग और दूसरी ओर मृत्‍यु का मार्ग रखा है।
Hindi Bible HHBD
और इस प्रजा के लोगों से कह कि यहोवा यों कहता है, देखो, मैं तुम्हारे साम्हने जीवन का मार्ग और मृत्यु का मार्ग भी बताता हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस प्रजा के लोगों से कह कि यहोवा यों कहता है: देखो, मैं तुम्हारे सामने जीवन का मार्ग और मृत्यु का मार्ग भी बताता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुम्हें इन लोगों को यह भी सूचित करना होगा, ‘याहवेह का कहना यह है: यह समझ लो, मैंने तुम्हारे समक्ष जीवन की नीति भी प्रस्तुत कर दी है तथा मृत्यु की नीति भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस प्रजा के लोगों से कह कि यहोवा यह कहता है, देखो, मैं तुम्हारे सामने जीवन का मार्ग और मृत्यु का मार्ग भी बताता हूँ।