Jeremiah 22:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mare huon ke liye mat roo, usake liye vilap mat karo. usee ke liye foott foottkar roo jo paradesh chala gaya haai, kyonki vah lauttkar apanee janmaboomi ko fir kabhee dekhne n paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस राजा के लिये मत रोओ जो मर गया। उसके लिये मत रोओ। किन्तु उस राजा के लिये फूट—फूट कर रोओ जो यहाँ से जा रहा है। उसके लिये रोओ, क्योंकि वह फिर कभी वापस नहीं आएगा। शल्लूम (यहोशाहाज) अपनी जन्मभूमि को फिर कभी नहीं देखेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो, मृत राजा योशियाह के लिए मत रोओ, और न उसके लिए शोक मनाओ। किन्‍तु राजा शल्‍लूम के लिए छाती पीट कर रोओ, जो बन्‍दी होकर जा रहा है। वह फिर नहीं लौटेगा; वह फिर अपनी मातृ-भूमि को नहीं देखेगा।’
Hindi Bible HHBD
मरे हुओं के लिये मत रोओ, उसके लिये विलाप मत करो। उसी के लिये फूट फूटकर रोओ जो परदेश चला गया है, क्योंकि वह लौटकर अपनी जन्मभूमि को फिर कभी देखने न पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मरे हुए के लिये मत रोओ, उसके लिये विलाप मत करो। उसी के लिये फूट फूटकर रोओ जो परदेश चला गया है, क्योंकि वह लौटकर अपनी जन्मभूमि को फिर कभी देखने न पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
न तो मृतक के लिए रोओ और न विलाप करो; बल्कि, ज़ोर ज़ोर से विलाप करो, उसके लिए जो बंधुआई में दूर जा रहा है, क्योंकि वह अब लौटकर नहीं आएगा, और न वह कभी अपनी मातृभूमि को पुनः देख सकेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मरे हुए के लिये मत रोओ, उसके लिये विलाप मत करो। उसी के लिये फूट फूटकर रोओ जो परदेश चला गया है, क्योंकि वह लौटकर अपनी जन्म-भूमि को फिर कभी देखने न पाएगा।