Jeremiah 22:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki yahooda ke raja yoshaiyyah ka putra shalloom, jo apane pita yoshaiyyah ke sthan par raja tha aur is sthan se nikal gaya, usake vishay men yahova yon kahata haai ki vah fir yahan lauttkar n ane paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा योशिय्याह के पुत्र शल्लूम (यहोशाहाज) के बारे में जो कहता है, वह यह है (शल्लूम अपने पिता योशिय्याह की मृत्यु के बाद यहूदा का राजा हुआ।) “शल्लूम (यहोशाहाज) यरूशलेम से दूर चला गया। वह फिर यरूशलेम को वापस नहीं लौटेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के राजा योशियाह का पुत्र शल्‍लूम, जो अपने पिता योशियाह के स्‍थान पर राज्‍य कर रहा था, और जो यहां से चला गया है, उस के विषय में प्रभु यह कहता है; ‘शल्‍लूम अब यहां फिर नहीं लौटेगा;
Hindi Bible HHBD
क्योंकि यहूदा के राजा योशिरयाह का पुत्रा शल्लूम, जो अपने पिता योशिरयाह के स्थान पर राजा था और इस स्थान से निकल गया, उसके विषय में यहोवा यों कहता है कि वह फिर यहां लौटकर न आने पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि यहूदा के राजा योशिय्याह का पुत्र शल्‍लूम, जो अपने पिता योशिय्याह के स्थान पर राजा था और इस स्थान से निकल गया, उसके विषय में यहोवा यों कहता है: “वह फिर यहाँ लौटकर न आने पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि यहूदिया के राजा योशियाह के पुत्र शल्लूम के विषय में, जो अपने पिता योशियाह के स्थान पर सिंहासनारूढ़ हुआ है, जो यहीं से चला गया है: याहवेह का यह संदेश है, “अब वह लौटकर यहां कभी नहीं आएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि यहूदा के राजा योशिय्याह का पुत्र शल्लूम, जो अपने पिता योशिय्याह के स्थान पर राजा था और इस स्थान से निकल गया, उसके विषय में यहोवा यह कहता है “वह फिर यहाँ लौटकर न आने पाएगा।