Jeremiah 22:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah kahata haai, maain apane liye lamba-chauda ghar aur havadar kotta bana loonga, aur vah khaidkiyan banakar unhen devadar kee lakadee se patt leta haai, aur sindoor se rang deta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोयाकीम कहता है, “मैं अपने लिये एक विशाल महल बनाऊँगा। मैं दूसरी मंजिल पर विशाल कमरे बनाऊँगा।” अत: वह विशाल खिड़कियों वाला महल बना रहा है। वह देवदार के फलकों को दीवारों पर मढ़ रहा है और इन पर लाल रंग चढ़ा रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह कहता है, “मैं स्‍वयं एक बड़ा मकान बनाऊंगा, जिस में बड़े-बड़े उपरले कक्ष होंगे।” वह अपने महल के लिए खिड़कियां बनाता है, वह उसमें देवदार की लकड़ी के पटरे जड़ता है। वह उस को सिन्‍दूर से रंगता है।
Hindi Bible HHBD
वह कहता है, मैं अपने लिये लम्बा- चौड़ा घर और हवादार कोठा बना लूंगा, और वह खिड़कियां बनाकर उन्हें देवदार की लकड़ी से पाट लेता है, और सिन्दूर से रंग देता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह कहता है, ‘मैं अपने लिये लम्बा–चौड़ा घर और हवादार ऊपरी कोठरी बना लूँगा,’ और वह खिड़कियाँ बनाकर उन्हें देवदार की लकड़ी से पाट लेता है, और सिन्दूर से रंग देता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह विचार करता है, ‘मैं एक विस्तीर्ण भवन को निर्माण करूंगा जिसमें विशाल ऊपरी कक्ष होंगे.’ इसमें खिड़कियां भी होंगी, मैं इसकी दीवारों को देवदार से मढ़ कर उन्हें प्रखर लाल रंग से रंग दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह कहता है, ‘मैं अपने लिये लम्बा-चौड़ा घर और हवादार ऊपरी कोठरी बना लूँगा,’ और वह खिड़कियाँ बनाकर उन्हें देवदार की लकड़ी से पाट लेता है, और सिन्दूर से रंग देता है।