Jeremiah 22:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye yoshaiyyah ke putra yahooda ke raja yahoyakeem ke vishay men yahova yah kahata haai, ki jaaise log is reeti se kahakar rote haai, hay mere bhai, hay meree baahin! is prakar koi hay mere prabhu va hay tera vibhv kahakar usake liye vilap n karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: योशिय्याह के पुत्र यहोयाकीम से यहोवा जो कहता है, वह यह है: “यहूदा के लोग यहोयाकीम के लिये रोएंगे नहीं। वे आपस में यह नहीं कहेंगे, ‘हे मेरे भाई, मैं यहोयाकीम के बारे में इतना दु:खी हूँ। हे मेरी बहन, मैं यहोयाकीम के लिए रोएंगे नहीं।’ वे उसके बारे में नहीं कहेंगे, ‘हे स्वामी, हम इतने दु:खी हैं। हे राजा, हम इतने दु:खी हैं।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: प्रभु यहूदा प्रदेश के राजा योशियाह के पुत्र यहोयाकीम के विषय में यह कहता है: ‘लोग यह कहते हुए उसके लिए शोक नही मनाएंगे: “अरे मेरे भैया! अरी मेरी बहिन!” वे यह कहते हुए यहोयाकीम के लिए विलाप नहीं करेंगे: “आह स्‍वामी! हाय महाराज!”
Hindi Bible HHBD
इसलिये योशिरयाह के पुत्रा यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में यहोवा यह कहता है, कि जैसे लोग इस रीति से कहकर रोते हैं, हाय मेरे भाई, हाय मेरी बहिन! इस प्रकार कोई हाय मेरे प्रभु वा हाय तेरा विभव कहकर उसके लिये विलाप न करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में यहोवा यह कहता है: “जैसे लोग इस रीति से कहकर रोते हैं, ‘हाय मेरे भाई; हाय मेरी बहिन!’ इस प्रकार कोई ‘हाय मेरे प्रभु,’ ‘हाय तेरा वैभव,’ कहकर उसके लिये विलाप न करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यहूदिया के राजा योशियाह के पुत्र यहोइयाकिम के विषय में याहवेह की यह वाणी है: “प्रजा उसके लिए इस प्रकार विलाप नहीं करेगी: ‘ओह, मेरे भाई! अथवा ओह, मेरी बहन!’ वे उसके लिए इस प्रकार भी विलाप नहीं करेंगे: ‘ओह, मेरे स्वामी! अथवा ओह, उसका वैभव!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में यहोवा यह कहता है: “जैसे लोग इस रीति से कहकर रोते हैं, ‘हाय मेरे भाई, हाय मेरी बहन!’ इस प्रकार कोई ‘हाय मेरे प्रभु,’ या ‘हाय तेरा वैभव,’ कहकर उसके लिये विलाप न करेगा।