Jeremiah 22:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
labanon par chaddhkar hay hay kar, tab bashaan jakar unche svar se chilla fir abareem pahad par jakar haya-hay kar, kyonaki tere sab mitra nash ho gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा, लबानोन के पर्वतों पर जाओ और चिल्लाओ। बाशान के पर्वतों में अपना रोना सुनाई पड़ने दो। अबारीम के पर्वतों में जाकर चिल्लाओ। क्यों क्योंकि तुम्हारे सभी “प्रेमी” नष्ट कर दिये जाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ यरूशलेम की जनता! लबानोन पहाड़ पर जा, और वहां छाती पीट कर रो; बाशान पहाड़ पर ऊंचे स्वर में रो; अबारीम पहाड़ पर चिल्ला-चिल्लाकर रो; क्योंकि तेरे सब प्रिय नेता मर गए हैं।
Hindi Bible HHBD
लबानोन पर चढ़कर हाय हाय कर, तब बाशान जाकर ऊंचे स्वर से चिल्ला; फिर अबारीम पहाड़ पर जाकर हाय- हाय कर, क्योंकि तेरे सब मित्रा नाश हो गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“लबानोन पर चढ़कर हाय हाय कर, तब बाशान जाकर ऊँचे स्वर से चिल्ला; फिर अबारीम पहाड़ पर जाकर हाय–हाय कर, क्योंकि तेरे सब मित्र नष्ट हो गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“लबानोन में जाकर विलाप करो, बाशान में उच्च स्वर उठाओ, अबारिम में भी विलाप सुना जाए, क्योंकि जो तुम्हें प्रिय थे उन्हें कुचल दिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“लबानोन पर चढ़कर हाय-हाय कर, तब बाशान जाकर ऊँचे स्वर से चिल्ला; फिर अबारीम पहाड़ पर जाकर हाय-हाय कर, क्योंकि तेरे सब मित्र नाश हो गए हैं।