Jeremiah 22:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova yon kahata haai ki is purush ko nirvash likho, usaka jeevanakal kushal se n beetega aur n usake vansh men se koi bhagyavan hokar daud kee gaee par virajaman va yahoodiyon par prabhuta karanevala hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, “कोन्याह के बारे में यह लिख लो: ‘वह ऐसा व्यक्ति है जिसके भविष्य में अब बच्चे नहीं होंगे। कोन्याह अपने जीवन में सफल नहीं होगा। उसकी सन्तान में से कोई भी यहूदा पर शासन नहीं करेगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है, ‘इस पुरुष को निर्वंश लिख, यह अपने जीवन में कभी सफल न होगा। इसके वंश में अब कोई ऐसा भाग्यवान न होगा। जो दाऊद के सिंहासन पर बैठेगा, और यहूदा प्रदेश पर पुन: राज्य करेगा।’
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों कहता है कि इस पुरूष को निर्वश लिखो, उसका जीवनकाल कुशल से न बीतेगा; और न उसके वंश में से कोई भाग्यवान होकर दाऊद की गद्दी पर विराजमान वा यहूदियों पर प्रभुता करनेवाला होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों कहता है: “इस पुरुष को निर्वंश लिखो, उसका जीवन–काल कुशल से न बीतेगा; और न उसके वंश में से कोई भाग्यवान होकर दाऊद की गद्दी पर विराजमान या यहूदियों पर प्रभुता करनेवाला होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह कह रहे हैं: “इस व्यक्ति का पंजीकरण संतानहीन व्यक्ति के रूप में किया जाए, ऐसे व्यक्ति के रूप में, जो भविष्य में समृद्ध न हो सकेगा, उसके वंशजों में कोई भी व्यक्ति सम्पन्न न होगा, न तो कोई इसके बाद दावीद के सिंहासन पर विराजमान होगा न ही कोई यहूदिया को उच्चाधिकारी हो सकेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह कहता है, “इस पुरुष को निर्वंश लिखो, उसका जीवनकाल कुशल से न बीतेगा; और न उसके वंश में से कोई समृद्ध होकर दाऊद की गद्दी पर विराजमान या यहूदियों पर प्रभुता करनेवाला होगा।”