Jeremiah 22:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain nash karanevalon ko haathaiyar dekar tere viruddh bhejoonga ve tere sundar devadaron ko kattkar ag men jhonk denge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं लोगों को महल को नष्ट करने भेजूँगा। हर एक व्यक्ति के पास वे औजार होंगे जिनसे वह इस महल को नष्ट करेगा। वे लोग तुम्हारी देवदार की मजबूत और सुन्दर कड़ियों को काट डालेंगे। वे लोग उन कड़ियों को आग में फेंक देंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुझ पर चढ़ाई करने के लिए विध्‍वन्‍सकों को चुनूंगा; हर एक विध्‍वन्‍सक हथियारबन्‍द होगा। वे तेरे सुन्‍दरतम देवदारों को काट देंगे, और उनको आग में झोंक देंगे।
Hindi Bible HHBD
मैं नाश करनेवालों को हथियार देकर तेरे विरूद्ध भेजूंगा; वे तेरे सुन्दर देवदारों को काटकर आग में झोंक देंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं नाश करनेवालों को हथियार देकर तेरे विरुद्ध भेजूँगा; वे तेरे सुन्दर देवदारों को काटकर आग में झोंक देंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारे विरुद्ध विध्वंसक उत्पन्‍न कर दूंगा, उनमें से हर एक शस्त्रों से सुसज्जित होगा, वे तुम्हारे सर्वोत्तम देवदार वृक्ष काट डालेंगे तथा उन्हें अग्नि में झोंक देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं नाश करनेवालों को हथियार देकर तेरे विरुद्ध भेजूँगा; वे तेरे सुन्दर देवदारों को काटकर आग में झोंक देंगे।