Jeremiah 22:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab log kahenge, isaka karan yah he ki unhon ne apane parameshvar yahova kee vacha ko todkar doosare devataon ko dandvata kee aur unakee upasana bhee kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस प्रश्न का उत्तर यह होगा, ‘परमेश्वर ने यरूशलेम को नष्ट किया, क्योंकि यहूदा के लोगों ने यहोवा अपने परमेश्वर के साथ की गई वाचा को मानना छोड़ दिया। उन लोगों ने अन्य देवताओं की पूजा और सेवाएँ की।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनका साथी उन्‍हें बतायेगा, “इस महानगर के निवासियों ने अपने प्रभु परमेश्‍वर के विधान का त्‍याग कर दिया था, और वे अन्‍य देवताओं की पूजा और आराधना करने लगे थे।”
Hindi Bible HHBD
तब लोग कहेंगे, इसका कारण यह हे कि उन्हों ने अपने परमेश्वर यहोवा की वाचा को तोड़कर दूसरे देवताओं को दण्डवत् की और उनकी उपासना भी की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब लोग कहेंगे, ‘इसका कारण यह है कि उन्होंने अपने परमेश्‍वर यहोवा की वाचा को तोड़कर दूसरे देवताओं को दण्डवत् की और उनकी उपासना भी की।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन्हें इसका यह उत्तर दिया जाएगा: ‘इसकी इस स्थिति का कारण यह है कि उन्होंने याहवेह, अपने परमेश्वर की वाचा भंग कर दी है, वे परकीय देवताओं की उपासना करने लगे तथा उन्हीं की सेवा-उपासना करने लगे हैं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब लोग कहेंगे, ‘इसका कारण यह है कि उन्होंने अपने परमेश्वर यहोवा की वाचा को तोड़कर दूसरे देवताओं को दण्डवत् किया और उनकी उपासना भी की।’”