Jeremiah 23:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un charavahon par hay jo meree charai kee bhed-bakaariyon ko titara-abitar karate or nash karate haai, yahova yah kahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा के गडरियों (प्रमुखों) के लिये यह बहुत बुरा होगा। वे गडेरिये भेड़ों को नष्ट कर रहें हैं। वे भेड़ों को मेरी चरागाह से चारों ओर भगा रहे हैं।” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है, ‘धिक्‍कार है शासकों को, मेरी प्रजा के चरवाहों को, जो मेरे चरागाह की भेड़ों को तितर-बितर कर रहे हैं।
Hindi Bible HHBD
उन चरवाहों पर हाय जो मेरी चराई की भेड़- बकरियों को तितर- बितर करते ओर नाश करते हैं, यहोवा यह कहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उन चरवाहों पर हाय जो मेरी चराई की भेड़–बकरियों को तितर–बितर करते और उनका नाश करते हैं!” यहोवा यह कहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“धिक्कार है उन चरवाहों पर जो मेरी चराई की भेड़ों को तितर-बितर कर रहे तथा उन्हें नष्ट कर रहे हैं!” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उन चरवाहों पर हाय जो मेरी चराई की भेड़-बकरियों # को तितर-बितर करते और नाश करते हैं,” यहोवा यह कहता है।