Jeremiah 23:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan unaka marga andhora aur fisalaha hoga jis men ve ddhkelakar gira diae jaaenge kyonki, yahova kee yah vanee haai ki maain unake dand ke varsha men un par vipaattai daloonga!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: मैं उन्हें अपना सन्देश देना बन्द करुँगा। यह ऐसा होगा मानो वे अन्धकार में चलने को विवश किये गए हों। यह ऐसा होगा मानो नबियों और याजकों के लिये फिसलन वाली सड़क हो। उस अंधेरी जगह में वे नबी और याजक गिरेंगे। मैं उन पर आपत्तियाँ ढाऊँगा। उस समय मैं उन नबियों और याजकों को दण्ड दूँगा।” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए जैसे अंधकार में फिसलनेवाला पथ खतरनाक होता है, वैसे ही उनका मार्ग फिसलनेवाला बन जाएगा। वे उस मार्ग पर हांके जाएंगे, और फिसल कर गिर पड़ेंगे। उनके दण्ड-वर्ष के दिनों में मैं उन पर विपत्ति ढाहूंगा, प्रभु की यह वाणी है।
Hindi Bible HHBD
इस कारण उनका मार्ग अन्धेरा और फिसलाहा होगा जिस में वे ढकेलकर गिरा दिए जाएंगे; क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है कि मैं उनके दण्ड के वर्ष में उन पर विपत्ति डालूंगा!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण उनका मार्ग अन्धेरा और फिसलन भरा होगा जिसमें वे ढकेलकर गिरा दिए जाएँगे; क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है कि मैं उनके दण्ड के वर्ष में उन पर विपत्ति डालूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये उनका मार्ग उनके लिए अंधकार में फिसलन सदृश हो जाएगा; वे अंधकार में धकेल दिए जाएंगे जहां उनका गिर जाना निश्चित है. क्योंकि मैं उन पर विपत्ति ले आऊंगा, जो उनके दंड का वर्ष होगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण उनका मार्ग अंधेरा और फिसलन वाला होगा जिसमें वे ढकेलकर गिरा दिए जाएँगे; क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है कि मैं उनके दण्ड के वर्ष में उन पर विपत्ति डालूँगा!