Jeremiah 23:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu yarooshalem ke naabiyon men maain ne aeese kam dekhe haai, jin se rongatte khde ho jate haai, arthata vyaabhaichar aur pakhshd ve kukaarmiyon ko aeesa hiyav bandhaate haain ki ve apanee apanee burai se pashchattap bhee naheen karate sab nivasee meree draashtti men sadomiyon aur amoriyon ke saman ho gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने यहूदा के नबियों को यरूशलेम में बहुत भयानक कर्म करते देखा। इन नबियों ने व्यभिचार करने का पाप किया। उन्होंने झूठी शिक्षाओं पर विश्वास किया, और उन झूठे उपदेशों को स्वीकार किया। उन्होंने दुष्ट लोगों को पाप करते रहने के लिये उत्साहित किया। अत: लोगों ने पाप करना नहीं छोड़ा। वे सभी लोग सदोम नगर की तरह हैं। यरूशलेम के लोग मेरे लिये अमोरा नगर के समान हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने यरूशलेम के नबियों में यह भयानक बात देखी है: वे व्यभिचार करते और झूठ बोलते हैं। वे दुष्कर्मियों का हाथ मजबूत करते हैं। अत: कोई भी आदमी बुरा मार्ग छोड़कर मेरे पास नहीं लौटता। वे-सब मेरे लिए सदोम नगर के समान बन गए हैं; यरूशलेम के सब रहने वाले गमोरा के निवासियों के सदृश हो गए हैं।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु यरूशलेम के नबियों में मैं ने ऐसे काम देखे हैं, जिन से रोंगटे खड़े हो जाते हैं, अर्थात् व्यभिचार और पाखष्ड; वे कुकर्मियों को ऐसा हियाव बन्धाते हैं कि वे अपनी अपनी बुराई से पश्चात्ताप भी नहीं करते; सब निवासी मेरी दृष्टि में सदोमियों और अमोरियों के समान हो गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यरूशलेम के नबियों में मैं ने ऐसे काम देखे हैं, जिनसे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, अर्थात् व्यभिचार और पाखण्ड; वे कुकर्मियों को ऐसा हियाव बँधाते हैं कि वे अपनी अपनी बुराई से पश्चाताप भी नहीं करते; सब निवासी मेरी दृष्टि में सदोमियों और अमोरियों के समान हो गए हैं। ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके सिवाय येरूशलेम के भविष्यवक्ताओं में भी मैंने एक भयानक बात देखी है: मेरे प्रति उनके संबंध में वैसा ही विश्वासघात हुआ है जैसा दाम्पत्य में व्यभिचार से होता है. वे बुराइयों के हाथों को सशक्त करने में लगे हुए हैं, परिणामस्वरूप कोई भी बुराई का परित्याग नहीं कर रहा. मेरी दृष्टि में वे सभी सोदोमवासियों सदृश हो चुके हैं; वहां के निवासी अमोराह सदृश हो गए हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यरूशलेम के नबियों में मैंने ऐसे काम देखे हैं, जिनसे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, अर्थात् व्यभिचार और पाखण्ड; वे कुकर्मियों को ऐसा हियाव बँधाते हैं कि वे अपनी-अपनी बुराई से पश्चाताप भी नहीं करते; सब निवासी मेरी दृष्टि में सदोमियों और गमोरियों के समान हो गए हैं।”