Jeremiah 23:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan senaon ka yahova yarooshalem ke bhavishyadvktaon ke vishay men yon kahata haai, dek, maain unako kaduvee vastuaen khailaunga aur vish pilaunga kyonki unake karan sare desh men bhaktaiheenata faail gai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: सर्वशक्तिमान यहोवा नबियों के बारे में ये बातें कहता है, “मैं उन नबियों को दण्ड दूँगा। वह दण्ड विषैला भोजन पानी खाने पीने जैसा होगा। नबियों ने आध्यात्मिक बीमारी उत्पन्न की और वह बीमारी पूरे देश में फैल गई। अत: मैं उन नबियों को दण्ड दूँगा। वह बीमारी यरूशलेम में नबियों से आई।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु इन नबियों के विषय में यह कहता है: ‘मैं इनको कड़वी से कड़वी वस्तु खाने को दूंगा; मैं इनको पीने के लिए विष दूंगा। क्योंकि यरूशलेम के इन नबियों ने सारे देश में अधर्म फैलाया है।’
Hindi Bible HHBD
इस कारण सेनाओं का यहोवा यरूशलेम के भविष्यद्वक्ताओं के विषय में यों कहता है, देख, मैं उनको कड़ुवी वस्तुएं खिलाऊंगा और विष पिलाऊंगा; क्योंकि उनके कारण सारे देश में भक्तिहीनता फैल गई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण सेनाओं का यहोवा यरूशलेम के भविष्यद्वक्ताओं के विषय में यों कहता है: “देख, मैं उनको कड़वी वस्तुएँ खिलाऊँगा और विष पिलाऊँगा; क्योंकि उनके कारण सारे देश में भक्तिहीनता फैल गई है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये भविष्यवक्ताओं के संबंध में याहवेह की वाणी है: “यह देख लेना कि मैं उन्हें नागदौन खिलाऊंगा तथा उन्हें पेय स्वरूप विष से भरा जल पिलाऊंगा, क्योंकि येरूशलेम के भविष्यवक्ताओं से ही श्रद्धाहीनता संपूर्ण देश में व्याप्त हो गई है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण सेनाओं का यहोवा यरूशलेम के भविष्यद्वक्ताओं के विषय में यह कहता है: “देख, मैं उनको कड़वी वस्तुएँ खिलाऊँगा और विष पिलाऊँगा; क्योंकि उनके कारण सारे देश में भक्तिहीनता फैल गई है।”