Jeremiah 23:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi ye meree shaiksha men sthiar rahate, to meree praja ke logon ko mere vachan sunate aur ve apanee buree chal aur kamon se fir jate.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि वे मेरी स्वर्गीय परिषद में सम्मिलित हुए होते तो उन्होंने यहूदा के लोगों को मेरा सन्देश दिया होता। उन्होंने लोगों को बुरे कर्म करने से रोक दिया होता। उन्होंने लोगों को पाप कर्म करने से रोक दिया होता।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि ये मेरे दरबार में उपस्थित रहते, तो निस्सन्देह ये मेरे निज लोगों को मेरा वचन सुना सकते थे, और उन्हें बुरे मार्ग से मेरे पास लौटा ले आते; उन्हें उनके बुरे रास्तों से वापस ले आते।’
Hindi Bible HHBD
यदि ये मेरी शिक्षा में स्थिर रहते, तो मेरी प्रजा के लोगों को मेरे वचन सुनाते; और वे अपनी बुरी चाल और कामों से फिर जाते।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि ये मेरी शिक्षा में स्थिर रहते, तो मेरी प्रजा के लोगों को मेरे वचन सुनाते; और वे अपनी बुरी चाल और कामों से फिर जाते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वे मेरी संसद में उपस्थित हुए होते, तो वे निश्चयतः मेरी प्रजा के समक्ष मेरा संदेश भेजा करते, वे मेरी प्रजा को कुमार्ग से लौटा ले आते और वे अपने दुराचरण का परित्याग कर देते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि ये मेरी शिक्षा में स्थिर रहते, तो मेरी प्रजा के लोगों को मेरे वचन सुनाते; और वे अपनी बुरी चाल और कामों से फिर जाते।