Jeremiah 23:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne in bhvishyadvktaon kee baten bhee suneen haain jo mere nam se yah kahakar joottee bhvishyadanee karate haain ki maain ne svapn dekha haai, svapn!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ऐसे नबी हैं जो मेरे नाम पर झूठा उपदेश देते हैं। वे कहते हैं, ‘मैंने एक स्वप्न देखा है! मैंने एक स्वप्न देखा है!’ मैंने उन्हें वे बातें करते सुना है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैंने इन नबियों की झूठी नबूवतें सुनी हैं, जो उन्होंने मेरे नाम से की हैं। ये कहते हैं, “हम ने परमेश्वर का दर्शन पाया है! हमने परमेश्वर का दर्शन पाया है।”
Hindi Bible HHBD
मैं ने इन भविष्यद्वक्ताओं की बातें भी सुनीं हैं जो मेरे नाम से यह कहकर झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं कि मैं ने स्वप्न देखा है, स्वप्न!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने इन भविष्यद्वक्ताओं की बातें भी सुनीं हैं जो मेरे नाम से यह कहकर झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं, ‘मैं ने स्वप्न देखा है, स्वप्न!’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैंने वह सुन लिया है जो झूठे भविष्यवक्ताओं ने मेरा नाम लेकर इस प्रकार भविष्यवाणी करते हैं: ‘मुझे एक स्वप्न आया था! सुना तुमने, मुझे एक स्वप्न आया था!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने इन भविष्यद्वक्ताओं की बातें भी सुनीं हैं जो मेरे नाम से यह कहकर झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं, ‘मैंने स्वप्न देखा है, स्वप्न!’