Jeremiah 23:34 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo bhavishyadvkta va yajak va sadhaaran manushy yahova ka kaha hua bharee vachana aeesa kahata rahe, usako gharane samet maain dand doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कोई नबी या कोई याजक अथवा संभवत: लोगों में से कोई कह सकता है, ‘यह यहोवा से घोषणा है।’ उस व्यक्ति ने यह झूठ कहा, अत: मैं उस व्यक्ति और उसके पूरे परिवार को दण्ड दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिर्मयाह, मैं इस प्रजा में उस व्यक्ति को, नबी अथवा पुरोहित को, जिस ने पूछा था, “प्रभु के वचन का भार क्या है?” दण्ड दूंगा; न केवल उसको वरन् उसके समस्त कुटुम्ब को दण्ड दूंगा। क्योंकि उस ने मेरे वचन को भार कहते हुए भी उसको हल्का ही समझा।
Hindi Bible HHBD
और जो भविष्यद्वक्ता वा याजक वा साधारण मनुष्य "यहोवा का कहा हुआ भारी वचन" ऐसा कहता रहे, उसको घराने समेत मैं दण्ड दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो भविष्यद्वक्ता या याजक या साधारण मनुष्य ‘यहोवा का कहा हुआ भारी वचन’ ऐसा कहता रहे, उसको घराने समेत मैं दण्ड दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उस भविष्यद्वक्ता अथवा पुरोहित अथवा उन लोगों के विषय में जो यह कहते हैं, ‘याहवेह का सारगर्भित प्रकाशन,’ उस पर मेरी ओर से दंड प्रभावी हो जाएगा उस पर तथा उसके परिवार पर.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो भविष्यद्वक्ता या याजक या साधारण मनुष्य ‘यहोवा का कहा हुआ भारी वचन’ ऐसा कहता रहे, उसको घराने समेत मैं दण्ड दूँगा।