Jeremiah 23:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
va, yahova ne kya kaha haai? yahova ka kaha hua bharee vachana, is prakar tum bhavishy men n kahana naheen to tumhara aeesa kahana hee dand ka karan ho jaaega kyonki hamara parameshvar senaon ka yahova jo jeeavit parameshvar haai, tum logon ne usake vachan bigad diae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुम पुन: इस भाव को कभी नहीं दुहराओगे। यहोवा की घोषणा (दुर्वह भार)। यह इसलिये कि यहोवा का सन्देश किसी के लिये दुर्वह भार नहीं होना चाहिये। किन्तु तुमने हमारे परमेश्वर के शब्द को बदल दिया। वह सजीव परमेश्वर है अर्थात् सर्वशक्तिमान यहोवा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम मेरे वचन को भार मत कहना। प्रत्‍येक व्यक्‍ति की कथनी-बिना-करनी उसी का “भार” होगी। अत: तुम अपने परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, जीवंत परमेश्‍वर के वचन को मत बिगाड़ना।
Hindi Bible HHBD
वा, यहोवा ने क्या कहा है? "यहोवा का कहा हुआ भारी वचन", इस प्रकार तुम भविष्य में न कहना नहीं तो तुम्हारा ऐसा कहना ही दण्ड का कारण हो जाएगा; क्योंकि हमारा परमेश्वर सेनाओं का यहोवा जो जीवित परमेश्वर है, तुम लोगों ने उसके वचन बिगाड़ दिए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘यहोवा का कहा हुआ भारी वचन’, इस प्रकार तुम भविष्य में न कहना, नहीं तो तुम्हारा ऐसा कहना ही दण्ड का कारण हो जाएगा; क्योंकि हमारा परमेश्‍वर सेनाओं का यहोवा जो जीवित परमेश्‍वर है, तुम लोगों ने उसके वचन बिगाड़ दिए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
‘क्योंकि याहवेह का प्रकाशन तुम्हें स्मरण न रह जाएगा,’ क्योंकि हर एक व्यक्ति के अपने ही वचन प्रकाशन हो जाएंगे. तुमने जीवन्त परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह हमारे परमेश्वर के संदेश को तोड़ मरोड़ दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘यहोवा का कहा हुआ भारी वचन’, इस प्रकार तुम भविष्य में न कहना नहीं तो तुम्हारा ऐसा कहना ही दण्ड का कारण हो जाएगा; क्योंकि हमारा परमेश्वर सेनाओं का यहोवा जो जीवित परमेश्वर है, तुम लोगों ने उसके वचन बिगाड़ दिए हैं।