Jeremiah 23:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so dek, yahova kee yah vanee haai ki aeese din aaenge jin men log fir n kahenge, ki yahova jo ham israaaeliyon ko misra desh se chhuda le aya, usake jeevan kee saugandha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सन्देश यहोवा का है, “अत: समय आ रहा है, जब लोग भविष्य में यहोवा के नाम पर पुरानी प्रतिज्ञा फिर नहीं करेंगे। पुरानी प्रतिज्ञा यह है: ‘यहोवा जीवित है, यहोवा ही वह है जो इस्राएल के लोगों को मिस्र देश से बाहर लाया था।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है, ‘देखो, वे दिन आ रहे हैं, जब लोग शपथ लेते समय यह नहीं कहेंगे “जीवंत प्रभु की सौगन्ध, जिसने इस्राएली जाति को मिस्र की गुलामी से निकाला था!”
Hindi Bible HHBD
सो देख, यहोवा की यह वाणी है कि ऐसे दिन आएंगे जिन में लोग फिर न कहेंगे, कि "यहोवा जो हम इस्राएलियों को मिस्र देश से छुड़ा ले आया, उसके जीवन की सौगन्ध,"
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये देख, यहोवा की यह वाणी है कि ऐसे दिन आएँगे जिनमें लोग फिर न कहेंगे, ‘यहोवा जो हम इस्राएलियों को मिस्र देश से छुड़ा ले आया, उसके जीवन की सौगन्ध,’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यह देखना, ऐसे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब वे ऐसा कहना छोड़ देंगे, ‘जीवित याहवेह की शपथ, जिन्होंने इस्राएल वंशजों का मिस्र देश से निकास किया,’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए देख, यहोवा की यह वाणी है कि ऐसे दिन आएँगे जिनमें लोग फिर न कहेंगे, ‘यहोवा जो हम इस्राएलियों को मिस्र देश से छुड़ा ले आया, उसके जीवन की सौगन्ध,’