Jeremiah 24:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain un men talavar chalaunga, aur mahangee aur maree faailaunga, aur ant men is desh men se jise maain ne unake purakhaon ko aur unako diya, ve mitt jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उनके विरुद्ध तलवारें, भूखमरी और बीमारियाँ भेजूँगा। मैं उन पर तब तक आक्रमण करुँगा जब तक कि वे सभी मर नहीं जाते। तब मे भविष्य में उस भूमि पर नहीं रहेंगे जिसे मैंने इनको तथा इनके पूर्वजों को दिया था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो देश मैंने उनको और उनके पूर्वजों को दिया था, उस में जब तक वे पूर्णत: नष्ट नहीं हो जाएंगे, मैं उनको तलवार, महामारी और अकाल से नष्ट करता रहूंगा।’
Hindi Bible HHBD
और मैं उन में तलवार चलाऊंगा, और महंगी और मरी फैलाऊंगा, और अन्त में इस देश में से जिसे मैं ने उनके पुरखाओं को और उनको दिया, वे मिट जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं उनमें तलवार चलाऊँगा, और महँगी और मरी फैलाऊँगा, और अन्त में इस देश में से, जिसे मैं ने उनके पुरखाओं को और उनको दिया, वे मिट जाएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उनके ऊपर तब तक तलवार, अकाल तथा महामारी का प्रहार करता रहूंगा, जब तक वे उस देश में से जो मैंने उन्हें तथा उनके पूर्वजों को प्रदान किया है, नष्ट न हो जाएं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं उनमें तलवार चलाऊँगा, और अकाल और मरी फैलाऊँगा, और अन्त में इस देश में से जिसे मैंने उनके पुरखाओं को और उनको दिया, वे मिट जाएँगे।”