Jeremiah 24:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yahova ne mujh se poochha, he yirmayah, tujhe kya dekh padta haai? maain ne kaha, anjeera jo anjeer achchhe haain so to bahut hee achchhe haai, parantu jo nikamme haai, so bahut hee nikamme haain varan aeese nimamme haain ki khane ke yogy bhee naheen haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने मुझसे कहा, “यिर्मयाह, तुम क्या देखते हो” मैंने उत्तर दिया, “मैं अंजीर देखता हूँ। अच्छे अंजीर बहुत अच्छे हैं। और सड़े गले अंजीर बहुत ही सड़े गले हैं। वे इतने सड़े गले हैं कि खाये नहीं जा सकते।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मुझ से पूछा, ‘यिर्मयाह, तुझे क्या दिखाई दे रहा है?’ मैंने कहा, ‘दो प्रकार के अंजीर के फल: अच्छे... बहुत अच्छे, और बुरे... बहुत बुरे, इतने बुरे कि उन को कोई खा भी नहीं सकता।’
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा ने मुझ से पूछा, हे यिर्मयाह, तुझे क्या देख पड़ता है? मैं ने कहा, अंजीर; जो अंजीर अच्छे हैं सो तो बहुत ही अच्छे हैं, परन्तु जो निकम्मे हैं, सो बहुत ही निकम्मे हैं; वरन ऐसे निमम्मे हैं कि खाने के योग्य भी नहीं हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोवा ने मुझ से पूछा, “हे यिर्मयाह, तुझे क्या दिखाई पड़ता है?” मैं ने कहा, “अंजीर; जो अंजीर अच्छे हैं वे तो बहुत ही अच्छे हैं, परन्तु जो निकम्मे हैं, वे बहुत ही निकम्मे हैं; वरन् ऐसे निकम्मे हैं कि खाने के योग्य भी नहीं हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह ने मुझसे पूछा, “क्या दिखाई दे रहा है तुम्हें, येरेमियाह?” मैंने उत्तर दिया, “अंजीर, उत्तम कोटि के अंजीर उत्कृष्ट हैं, तथा तुच्छ अंजीर अत्यंत निकृष्ट, सेवन के लिए अयोग्य क्योंकि वे गल चुके हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोवा ने मुझसे पूछा, “हे यिर्मयाह, तुझे क्या देख पड़ता है?” मैंने कहा, “अंजीर; जो अंजीर अच्छे हैं वह तो बहुत ही अच्छे हैं, परन्तु जो निकम्मे हैं, वह बहुत ही निकम्मे हैं; वरन् ऐसे निकम्मे हैं कि खाने के योग्य भी नहीं हैं।”