Jeremiah 24:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan ve prathvee ke rajy rajy men mare mare firate huae hukh bhogate rahenge aur jitane sthanon men maain unhen barabas nikal doonga, un sabhon men ve namadharai aur drashttant aur sraap ka vishay honge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा। वह दण्ड पृथ्वी के सभी लोगों का हृदय दहला देगा। लोग यहूदा के लोगों का मजाक उड़ायेंगे। लोग उनके विषय में हँसी उड़ाएंगे। लोग उन्हें उन सभी स्थानों पर अभिशाप देंगे जहाँ उन्हें मैं बिखेरुँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उनको पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍यों के लिए आतंक का कारण बना दूंगा। मैं उनको जिन-जिन देशों में हांक कर ले जाऊंगा वहां-वहां के लोग उनकी निंदा करेंगे, उनका उपहास करेंगे, उनको ताना मारेंगे और शाप देंगे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण वे पृथ्वी के राज्य राज्य में मारे मारे फिरते हुए हुेख भोगते रहेंगे; और जितने स्थानों में मैं उन्हें बरबस निकाल दूंगा, उन सभों में वे नामधराई और दृष्टांत और स्राप का विषय होंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण वे पृथ्वी के राज्य राज्य में मारे मारे फिरते हुए दु:ख भोगते रहेंगे; और जितने स्थानों में मैं उन्हें जबरन निकाल दूँगा, उन सभों में वे नामधराई और दृष्‍टान्त और स्राप का विषय होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उन्हें पृथ्वी के सारे देशों के लिए आतंक, संकट, एक निंदा, एक लोकोक्ति, एक व्यंग्य सदृश तथा उन सभी स्थानों में जहां मैं उन्हें बिखरा दूंगा, एक शाप बना छोड़ूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण वे पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरते हुए दुःख भोगते रहेंगे; और जितने स्थानों में मैं उन्हें जबरन निकाल दूँगा, उन सभी में वे नामधराई और दृष्टांत और श्राप का विषय होंगे।