Jeremiah 25:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kya nikatt kya door ke uttar disha ke sab rajaon ko aek sang pilaya, nidan dharatee bhr men rahanevale jagat ke rajyon ke sab logon ko maain ne pilaya. aur in sab ke peechhe shoshak ke raja ko bhee peena padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने उत्तर के सभी समीप और दूर के राजाओं को उस प्याले से पिलाया। मैंने एक के बाद दूसरे को पिलाया। मैंने पृथ्वी पर के सभी राज्यों को यहोवा के क्रोध के उस प्याले से पिलाया। किन्तु बाबुल का राजा इन सभी अन्य राष्ट्रों के बाद इस प्याले से पीएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उत्तर के सब राजा, जो पास अथवा दूर देशों पर राज्य करते हैं। एक के बाद दूसरे को, अर्थात् पृथ्वी की सतह पर विश्व में जितने राजा हैं, सब को प्रभु के क्रोध की मदिरा पिलायी जा रही है। इन सब के पश्चात् बेबीलोन के राजा को मदिरा पीना पड़ेगी।
Hindi Bible HHBD
और क्या निकट क्या दूर के उत्तर दिशा के सब राजाओं को एक संग पिलाया, निदान धरती भर में रहनेवाले जगत के राज्यों के सब लोगों को मैं ने पिलाया। और इन सब के पीछे शेषक के राजा को भी पीना पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और क्या निकट क्या दूर के उत्तर दिशा के सब राजाओं को एक संग पिलाया, इस प्रकार धरती भर में रहनेवाले जगत के राज्यों के सब लोगों को मैं ने पिलाया। इन सब के बाद शेषक के राजा को भी पीना पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उत्तर के सभी राजा दूर अथवा निकट के, एक के बाद एक, तथा पृथ्वी के सभी राज्य, जो पृथ्वी तल पर हैं, और इन सबके बाद शेशाख का राजा भी यह द्राक्षारस पिएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और क्या निकट क्या दूर के उत्तर दिशा के सब राजाओं को एक संग पिलाया, इस प्रकार धरती भर में रहनेवाले जगत के राज्यों के सब लोगों को मैंने पिलाया। और इन सब के बाद शेशक के राजा को भी पीना पड़ेगा।