Jeremiah 25:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi ve tere hath se yah kattora lekar peene se inakar karen to un se kahana, senaon ka yahova yon kahata haai ki tum ko nishchay peena padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वे लोग तुम्हारे हाथ से प्याला लेने से इन्कार करेंगे। वे इसे पीने से इन्कार करेंगे। किन्तु तुम उनसे यह कहोगे, ‘सर्वशक्तिमान यहोवा यह बातें बताता है: तुम निश्चय ही इस प्याले से पियोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यिर्मयाह, यदि वे तेरे हाथ से प्याला नहीं लेंगे, और इन्कार करेंगे तब तू उन से यह कहना: “स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: तुम्हें यह पीना ही पड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि वे तेरे हाथ से यह कटोरा लेकर पीने से इनकार करें तो उन से कहना, सेनाओं का यहोवा यों कहता है कि तुम को निश्चय पीना पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि वे तेरे हाथ से यह कटोरा लेकर पीने से इन्कार करें तो उनसे कहना, ‘सेनाओं का यहोवा यों कहता है कि तुम को निश्चय पीना पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वे तुम्हारे हाथ से वह प्याला लेकर पीना अस्वीकार कर दें, तब तुम्हें उनसे यह कहना होगा, ‘सेनाओं के याहवेह का संदेश यह है: निश्चयतः पीना तो तुम्हें पड़ेगा ही!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि वे तेरे हाथ से यह कटोरा लेकर पीने से इन्कार करें तो उनसे कहना, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि तुम को निश्चय पीना पड़ेगा।