Jeremiah 25:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
itanee baten bhvishyadanee kee reeti par un se kahakar yah bhee kahana, yahova upar se garajega, aur apane usee paavitra dhaam men se apana shabd sunaaega vah apanee charai ke sthan ke viruddh jor se garajega vah prathvee ke sare nivaasiyon ke viraddh bhee dakh latadnevalon kee nai lalakarega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यिर्मयाह, तुम उन्हें यह सन्देश दोगे: ‘यहोवा ऊँचे और पवित्र मन्दिर से गर्जना कर रहा है! यहोवा अपनी चरागाह (लोग) के विरुद्ध चिल्लाकर कह रहा है! उसकी चिल्लाहट वैसी ही ऊँची है, जैसे उन लोगों की, जो अंगूरों को दाखमधु बनाने के लिये पैरों से कुचलते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यिर्मयाह, तू इन शब्‍दों में उन के विरुद्ध यह नबूवत करना। तू उन से कहना: “प्रभु अपने उच्‍च आसन से गरजेगा; वह अपने पवित्र निवास से उच्‍च स्‍वर में कहेगा। वह पृथ्‍वी के सब निवासियों के विरुद्ध, अपनी चराई के विरोध में सिंह के सदृश दहाड़ेगा; जैसे रस-कुण्‍ड में अंगूर रौंदनेवाले आवाज करते हैं, वैसे ही वह भी ललकारेगा।
Hindi Bible HHBD
इतनी बातें भविष्यद्वाणी की रीति पर उन से कहकर यह भी कहना, यहोवा ऊपर से गरजेगा, और अपने उसी पवित्रा धाम में से अपना शब्द सुनाएगा; वह अपनी चराई के स्थान के विरूद्ध जोर से गरजेगा; वह पृथ्वी के सारे निवासियों के विरठ्ठ भी दाख लताड़नेवालों की नाई ललकारेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इतनी बातें भविष्यद्वाणी की रीति पर उनसे कहकर यह भी कहना, ‘यहोवा ऊपर से गरजेगा, और अपने उसी पवित्र धाम में से अपना शब्द सुनाएगा; वह अपनी चराई के स्थान के विरुद्ध ज़ोर से गरजेगा; वह पृथ्वी के सारे निवासियों के विरुद्ध भी दाख लताड़नेवालों के समान ललकारेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये तुम्हें उन सबके विरुद्ध यह भविष्यवाणी करनी होगी और तुम उनसे यह कहोगे: “ ‘याहवेह की गर्जना उनके उच्च स्थान से होगी; तथा उनके पवित्र आवास से उनका स्वरोच्चार होगा वह अपनी भेड़-बकरियों पर उच्च स्वर में गरजेंगे. उनका उच्च स्वर पृथ्वी के सारे निवासियों के विरुद्ध, उनके सदृश होगा जो द्राक्षा को रौंद रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इतनी बातें भविष्यद्वाणी की रीति पर उनसे कहकर यह भी कहना, ‘ यहोवा ऊपर से गरजेगा #, और अपने उसी पवित्र धाम में से अपना शब्द सुनाएगा; वह अपनी चराई के स्थान के विरुद्ध जोर से गरजेगा; वह पृथ्वी के सारे निवासियों के विरुद्ध भी दाख लताड़नेवालों के समान ललकारेगा।