Jeremiah 25:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
senaon ka yahova yon kahata haai, dekho, vipaattai aek jati se doosaree jaati men faailegee, aur badee andhaee prathvee kee chhor se uttegee!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है: “एक देश से दूसरे देश तक शीघ्र ही बरबादी आएगी! वह शक्तिशाली आँधी की तरह पृथ्वी के सभी अति दूर के देशों में आएगी!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘देखो, अनिष्‍ट की एक लहर एक राष्‍ट्र से दूसरे राष्‍ट्र में फैलेगी। पृथ्‍वी के उत्तरी सीमान्‍त से एक बड़ी आंधी उठ रही है।’
Hindi Bible HHBD
सेनाओं का यहोवा यों कहता है, देखो, विपत्ति एक जाति से दूसरी जाति में फैलेगी, और बड़ी आंधी पृथ्वी की छोर से उठेगी!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“सेनाओं का यहोवा यों कहता है: देखो, विपत्ति एक जाति से दूसरी जाति में फैलेगी, और बड़ी आँधी पृथ्वी की छोर से उठेगी!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “इस ओर ध्यान दो एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्र में घोर विपत्ति प्रसारित होती चली जा रही है; और पृथ्वी के दूर-दूर के क्षेत्रों से एक विशाल बवंडर स्वरूप ले रहा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“सेनाओं का यहोवा यह कहता है: देखो, विपत्ति एक जाति से दूसरी जाति में फैलेगी, और बड़ी आँधी पृथ्वी की छोर से उठेगी!