Jeremiah 25:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he charavaho, hay hay karo aur chillao, he balavant meddho aur bakaro, rakh men lotto, kyonaki tumhare vadha hone ke din a pahunche haai, aur maain manabha baratan kee nai tumhara satyanash karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गडरियों (प्रमुखों), तुम्हें भेड़ों (लोगों) को राह दिखानी चाहिये। बड़े प्रमुखों, तुम जोर से चिल्लाना आरम्भ करो। भेड़ों (लोगों) के प्रमुखों, पीड़ा से तड़पते हुए जमीन पर लेटो। क्यों क्योंकि अब तुम्हारे मृत्यु के घाट उतारे जाने का समय आ गया है। मैं तुम्हारी भेड़ें को बिखेरुँगा। वे टूटे घड़े के ठीकरों की तरह चारों ओर बिखेरेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ राष्‍ट्र के चरवाहो, रोओ, ऊंचे स्‍वर में शोक मनाओ। ओ प्रजा के स्‍वामियो, राख के ढेर में लोटो। क्‍योंकि तुम्‍हारे वध होने के दिन समीप आ गए हैं, तुम्‍हारे तितर-बितर होने के दिन पास आ गए हैं। मोटे-ताजे मेढ़ों की तरह तुम्‍हारा काटा जाना निश्‍चित है।
Hindi Bible HHBD
हे चरवाहो, हाय हाय करो और चिल्लाओ, हे बलवन्त मेढ़ो और बकरो, राख में लोटो, क्योंकि तुम्हारे वध होने के दिन आ पहुंचे हैं, और मैं मनभाऊ बरतन की नाई तुम्हारा सत्यानाश करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे चरवाहो, हाय हाय करो और चिल्‍लाओ, हे बलवन्त मेढ़ो और बकरो, राख में लोटो, क्योंकि तुम्हारे वध होने के दिन आ पहुँचे हैं, और मैं मनोहर बरतन के समान तुम्हारा सत्यानाश करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चरवाहो, विलाप करो, विलाप करो; तुम जो भेड़-बकरियों के स्वामी हो, भस्म में लोटते रहो. क्योंकि तुम्हारे मारे जाने तथा तुम्हारे तितर-बितर होने के दिन आ पहुंचे हैं; तुम उत्कृष्ट बर्तन के सदृश गिरकर चूर-चूर हो जाओगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे चरवाहों, हाय-हाय करो और चिल्लाओ, हे बलवन्त मेढ़ों और बकरो, राख में लौटो, क्योंकि तुम्हारे वध होने के दिन आ पहुँचे हैं, और मैं मनोहर बर्तन के समान तुम्हारा सत्यानाश करूँगा।