Jeremiah 26:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab haakimon aur sab logon ne yajakon aur nabiyon se kaha, yah manushy praandand ke yogy naheen haai kyonki us ne hamare parameshvar yahova ke nam se ham se kaha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब शासक और सभी लोग बोल पड़े। उन लोगों ने याजकों और नबियों से कहा, “यिर्मयाह, नहीं मारा जाना चाहिये। यिर्मयाह ने जो कुछ कहा है वह हमारे यहोवा परमेश्वर की ही वाणी है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उच्चाधिकारियों और जनता ने पुरोहितों और नबियों से कहा, ‘इस मनुष्य ने ऐसा कोई काम नहीं किया है कि इस को मृत्यु-दण्ड दिया जाए। इस ने तो हमारे प्रभु परमेश्वर के नाम से वचन सुनाया है।’
Hindi Bible HHBD
तब हाकिमों और सब लोगों ने याजकों और नबियों से कहा, यह मनुष्य प्राणदण्ड के योग्य नहीं है क्योंकि उस ने हमारे परमेश्वर यहोवा के नाम से हम से कहा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हाकिमों और सब लोगों ने याजकों और नबियों से कहा, “यह मनुष्य प्राणदण्ड के योग्य नहीं है क्योंकि उस ने हमारे परमेश्वर यहोवा के नाम से हम से कहा है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन अधिकारियों तथा सारे जनसमूह ने पुरोहितों तथा भविष्यवक्ताओं से कहा, “इस व्यक्ति को प्राण-दंड न दिया जाए! क्योंकि इसने हमसे याहवेह हमारे परमेश्वर के नाम में बात की है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हाकिमों और सब लोगों ने याजकों और नबियों से कहा, “यह मनुष्य प्राणदण्ड के योग्य नहीं है क्योंकि उसने हमारे परमेश्वर यहोवा के नाम से हम से कहा है।”