Jeremiah 27:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jo jati babul ke raja ka jooa apanee gardan par lekar usake adhaeen rahegee usako maain usee ke desh men rahane doonga aur vah us men khetee karatee hui basee rahegee, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘किन्तु वे राष्ट्र, जो बाबुल के राजा के जुवे को अपने कंधे पर रखेंगे और उसकी आज्ञा मानेंगे, जीवित रहेंगे। मैं उन राष्ट्रों को उनके अपने देश में रहने दूँगा और बाबुल के राजा की सेवा करने दूँगा।’ यह सन्देश यहोवा का है। ‘उन राष्ट्रों के लोग अपनी भूमि पर रहेंगे और उस पर खेती करेंगे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“किन्‍तु जो जाति बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर की गुलामी के जूए को अपनी गर्दन पर रखेगी, और उसकी सेवा करेगी, उस को मैं उस के देश में रहने दूंगा, और वे अपनी भूमि को जोतेंगे, और वहीं बसे रहेंगे। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।” ’
Hindi Bible HHBD
परन्तु जो जाति बाबुल के राजा का जूआ अपनी गर्दन पर लेकर उसके आधीन रहेगी उसको मैं उसी के देश में रहने दूंगा; और वह उस में खेती करती हुई बसी रहेगी, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जो जाति बेबीलोन के राजा का जूआ अपनी गर्दन पर लेकर उसके आधीन रहेगी उसको मैं उसी के देश में रहने दूँगा; और वह उसमें खेती करती हुई बसी रहेगी, यहोवा की यही वाणी है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु वह राष्ट्र जो बाबेल के राजा के जूए में अपनी गर्दन देकर स्वयं को उसके अधीन कर देगा, मैं उसे उसकी मातृभूमि में ही निवास करने दूंगा, यह याहवेह की वाणी है, वे इसी देश में रहकर कृषि करेंगे और इसी में निवास करेंगे.” ’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जो जाति बाबेल के राजा का जूआ अपनी गर्दन पर लेकर उसके अधीन रहेगी उसको मैं उसी के देश में रहने दूँगा; और वह उसमें खेती करती हुई बसी रहेगी, यहोवा की यही वाणी है।’”