Jeremiah 27:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yajakon aur sadhaaran logon se bhee maain ne kaha, yahova yon kahata haai, tumhare jo bhavishyadvkta tum se yah bhavishyadanee karate haain ki yahova ke bhvan ke patra ab shaeegha hee babul se lautta diae jaaenge, unake vachanon kee or kan mat dharo, kyonaki ve tum se joottee bhvishyadanee karate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैंने (यिर्मयाह) याजक और उन सभी लोगों से कहा, “यहोवा कहता है: ‘वे झूठे नबी कह रहे हैं: कसदियों ने बहुत सी चीज़ें यहोवा के मन्दिर से ली। वे चीज़ें शीघ्र ही वापस लाई जाएंगी।’ उन नबियों की एक न सुनो क्योंकि वे तुम्हें झूठा उपदेश दे रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस के बाद मैंने पुरोहितों और समस्त जनता से कहा, ‘प्रभु यों कहता है: तुम अपने इन नबियों की बातें मत सुनो। ये तुम से नबूवत करते हैं कि प्रभु-भवन के पवित्र पात्र शीघ्र ही बेबीलोन नगर से वापस आ जाएंगे। यह केवल झूठी नबूवत है।
Hindi Bible HHBD
तब याजकों और साधारण लोगों से भी मैं ने कहा, यहोवा यों कहता है, तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता तुम से यह भविष्यद्वाणी करते हैं कि यहोवा के भवन के पात्रा अब शीघ्र ही बाबुल से लौटा दिए जाएंगे, उनके वचनों की ओर कान मत धरो, क्योंकि वे तुम से झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याजकों और साधारण लोगों से भी मैं ने कहा, “यहोवा यों कहता है: तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता तुम से यह भविष्यद्वाणी करते हैं, ‘यहोवा के भवन के पात्र अब शीघ्र ही बेबीलोन से लौटा दिए जाएँगे,’ उनके वचनों की ओर कान मत धरो, क्योंकि वे तुम से झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने पुरोहितों तथा सभी लोगों से यह कहा, “याहवेह का संदेश यह है: तुम अपने भविष्यवक्ताओं के शब्दों पर ध्यान न दो जो तुम्हारे लिए यह भविष्यवाणी कर रहे हैं, ‘शीघ्र ही याहवेह के भवन के बर्तन बाबेल से यहां लौटा लिये जाएंगे.’ क्योंकि वे तुम्हारे लिए झूठी भविष्यवाणी कर रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याजकों और साधारण लोगों से भी मैंने कहा, “यहोवा यह कहता है, तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता तुम से यह भविष्यद्वाणी करते हैं कि ‘यहोवा के भवन के पात्र अब शीघ्र ही बाबेल से लौटा दिए जाएँगे,’ उनके वचनों की ओर कान मत धरो, क्योंकि वे तुम से झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं।