Jeremiah 27:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye tum log apane bhavishyadvktaon aur bhavee kahanevalon aur ttonahon aur tantraikon kee or chitt mat lagao jo tum se kahate haain ki tum ko babul ke raja ke adhaeen naheen hona padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: अपने नबियों की एक न सुनो। उन व्यक्तियों की एक न सुनो जो भविष्य की घटनाओं को जानने के लिये जादू का उपयोग करते हैं। उन लोगों की एक न सुनो जो यह कहते हैं कि हम स्वप्न का फल बता सकते हैं। उन व्यक्तियों की एक न सुनो जो मरों से बात करते हैं या वे लोग जो जादूगर हैं। वे सभी तुमसे कहते हैं, “तुम बाबुल के राजा के दास नहीं बनोगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तुम्‍हारे नबी, सगुन विचारनेवाले, तुम्‍हारे स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा, टोनहे, तांत्रिक कहते हैं, ‘ओ मेरे देश-वासियो, तुम बेबीलोन के राजा की गुलामी नहीं करोगे।’ तुम उनकी बातों पर ध्‍यान मत दो।
Hindi Bible HHBD
इसलिये तुम लोग अपने भविष्यद्वक्ताओं और भावी कहनेवालों और टोनहों और तांत्रिकों की ओर चित्त मत लगाओ जो तुम से कहते हैं कि तुम को बाबुल के राजा के आधीन नहीं होना पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये तुम लोग अपने भविष्यद्वक्‍ताओं और भावी कहनेवालों और टोनहों और तांत्रिकों की ओर चित्त मत लगाओ जो तुम से कहते हैं कि तुम को बेबीलोन के राजा के आधीन नहीं होना पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु तुम तो अपने भविष्यवक्ताओं, ज्योतिषियों, स्वप्नदर्शियों, शकुन वाचकों तथा टोन्हों की वाणियों की अनसुनी करना जो तुमसे यह कहते हैं, ‘बाबेल के राजा की अधीनता स्वीकार न करना.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए तुम लोग अपने भविष्यद्वक्ताओं और भावी कहनेवालों # और टोनहों और तांत्रिकों की ओर चित्त मत लगाओ जो तुम से कहते हैं कि तुम को बाबेल के राजा के अधीन नहीं होना पड़ेगा।