Jeremiah 28:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir usee varsha, arthata yahooda ke raja sidaakiyyah ke rajy ke chauthe varsha ke panchaven maheene me, ajjoor ka putra hananyah jo gibon ka aek bhavishyadvkta tha, us ne mujh se yahova ke bhvan me, yajakon aur sab logon ke samhane kaha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा में सिदकिय्याह के राज्यकाल के चौथे वर्ष के पाँचवें महीने में हनन्याह नबी ने मुझसे बात की। हनन्याह अज्जूर नामक व्यक्ति का पुत्र था। हनन्याह गिबोन नगर का रहने वाला था। हनन्याह ने जब मुझसे बातें की, तब वह यहोवा के मन्दिर में था। याजक और सभी लोग भी वहाँ थे। हनन्याह ने जो कहा वह यह है:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी वर्ष की यह घटना है। यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्य-काल के आरम्भ में चौथे वर्ष के पांचवें महीने यह घटना घटी। गिबओन नगर में एक नबी था। उसका नाम हनन्याह बेन-अज्जूर था। उसने प्रभु के भवन में पुरोहितों और सब लोगों के सामने मुझ से कहा,
Hindi Bible HHBD
फिर उसी वर्ष, अर्थात् यहूदा के राजा सिदकिरयाह के राज्य के चौथे वर्ष के पांचवें महीने में, अज्जूर का पुत्रा हनन्याह जो गिबोन का एक भविष्यद्वक्ता था, उस ने मुझ से यहोवा के भवन में, याजकों और सब लोगों के साम्हने कहा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसी वर्ष, अर्थात् यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के चौथे वर्ष के पाँचवें महीने में, अज्जूर का पुत्र हनन्याह जो गिबोन का एक भविष्यद्वक्ता था, उसने मुझ से यहोवा के भवन में, याजकों और सब लोगों के सामने कहा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
झूठे भविष्यद्वक्ता हाननियाह से येरेमियाह का सामना: तब उसी वर्ष यहूदिया के राजा सीदकियाहू के राज्य-काल के प्रारंभ ही में, वस्तुतः चौथे वर्ष के पांचवें माह में अज्ज़ूर के पुत्र गिबयोनवासी हाननियाह ने, जो भविष्यद्वक्ता था, मुझसे याहवेह के भवन में पुरोहितों एवं सारे उपस्थित लोगों के समक्ष यह कहा:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसी वर्ष, अर्थात् यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के चौथे वर्ष के पाँचवें महीने में, अज्जूर का पुत्र हनन्याह जो गिबोन # का एक भविष्यद्वक्ता था, उसने मुझसे यहोवा के भवन में, याजकों और सब लोगों के सामने कहा,