Jeremiah 28:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur hananyah ne sab logon ke samhane kaha, yahova yon kahata haai ki isee prakar se maain poore do varsha ke bheetar babul ke raja nabookadanessar ke jooae ko sab jaatiyon kee gardan par se utarakar tod doonga. tab yirmayah bhvishyadvkta chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब हनन्याह सभी लोग के सामने बोला। उसने कहा, “यहोवा कहता है, ‘इसी तरह मैं बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के जुवे को तोड़ दूँगा। उसने उस जुवे को विश्व के सभी राष्ट्रों पर रखा है। किन्तु मैं उस जुवे को दो वर्ष बीतने से पहले ही तोड़ दूँगा।’” हनन्याह के वह कहने के बाद यिर्मयाह मन्दिर को छोड़कर चला गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उस ने सब लोगों के सामने यह कहा, ‘प्रभु यों कहता है: मैं इसी प्रकार दो वर्ष के भीतर सब जातियों की गर्दन से बेबीलोन की गुलामी के जूए को तोड़ डालूंगा, और उन को मुक्‍त कर दूंगा।’ इस पर नबी यिर्मयाह वहाँ से चले गए।
Hindi Bible HHBD
और हनन्याह ने सब लोगों के साम्हने कहा, यहोवा यों कहता है कि इसी प्रकार से मैं पूरे दो वर्ष के भीतर बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के जूए को सब जातियों की गर्दन पर से उतारकर तोड़ दूंगा। तब यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और हनन्याह ने सब लोगों के सामने कहा, “यहोवा यों कहता है: इसी प्रकार से मैं पूरे दो वर्ष के भीतर बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर के जूए को सब जातियों की गर्दन पर से उतारकर तोड़ दूँगा।” तब यिर्मयाह भविष्यद्वक्‍ता चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हाननियाह ने सभी उपस्थित लोगों के समक्ष यह कहा, “याहवेह का संदेश यह है: ‘मैं दो वर्ष के भीतर ही भीतर सारी जनताओं की गर्दन पर से बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र का जूआ तोड़ डालूंगा.’ ” तब भविष्यद्वक्ता येरेमियाह वहां से चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हनन्याह ने सब लोगों के सामने कहा, “यहोवा यह कहता है कि इसी प्रकार से मैं पूरे दो वर्ष के भीतर बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के जूए को सब जातियों की गर्दन पर से उतारकर तोड़ दूँगा।” तब यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता चला गया।