Jeremiah 28:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jakar hananyah se yah kah, yahova yon kahata haai ki too ne katt ka jooa to tod diya, parantu aeesa karake too ne usakee santee lohe ka jooa bana liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने यिर्मयाह से कहा, “जाओ और हनन्याह से कहो, ‘यहोवा जो कहता है, वह यह है: तुमने एक काठ का जुवा तोड़ा है। किन्तु मैं काठ की जगह एक लोहे का जुवा बनाऊँगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जा, और हनन्‍याह से यह कह, “प्रभु यों कहता है: तूने लकड़ी के जूए को तोड़ा, पर मैं उसके स्‍थान पर लोहे का जूआ रखूंगा।
Hindi Bible HHBD
जाकर हनन्याह से यह कह, यहोवा यों कहता है कि तू ने काठ का जूआ तो तोड़ दिया, परन्तु ऐसा करके तू ने उसकी सन्ती लोहे का जूआ बना लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जाकर हनन्याह से यह कह, ‘यहोवा यों कहता है: तू ने काठ का जूआ तो तोड़ दिया, परन्तु ऐसा करके तू ने उसके बदले लोहे का जूआ बना लिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जाकर हाननियाह से यह कहना: ‘यह याहवेह द्वारा भेजा गया संदेश है: तुमने तो काठ के जुओं को तोड़ दिया है, किंतु तुम्हीं ने उनके स्थान पर लोहे के जूए निर्मित कर दिए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जाकर हनन्याह से यह कह, ‘यहोवा यह कहता है कि तूने काठ का जूआ तो तोड़ दिया, परन्तु ऐसा करके तूने उसके बदले लोहे का जूआ बना लिया है।