Jeremiah 28:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ke bhvan ke jitane patra babul ka raja nabookadanessar is sthan se uttakar babul le gaya, unhen maain do varsha ke bheetar fir isee sthan men le aunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दो वर्ष पूरे होने के पहले मैं उन चीज़ों को वापस ले आऊँगा जिन्हें बाबुल का राजा नबूकदनेस्सर यहोवा के मन्दिर से ले गया है। नबूकदनेस्सर उन चीज़ों को बाबुल ले गया है। किन्तु मैं उन्हें यरूशलेम वापस ले आऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं दो वर्ष के भीतर अपने भवन के सब पवित्र पात्र बेबीलोन नगर से यहां वापस ले आऊंगा, जो बेबीलोन का राजा नबूकदेनस्सर यहां से लूट कर बेबीलोन नगर ले गया था।
Hindi Bible HHBD
यहोवा के भवन के जितने पात्रा बाबुल का राजा नबूकदनेस्सर इस स्थान से उठाकर बाबुल ले गया, उन्हें मैं दो वर्ष के भीतर फिर इसी स्थान में ले आऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा के भवन के जितने पात्र बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर इस स्थान से उठाकर बेबीलोन ले गया, उन्हें मैं दो वर्ष के भीतर फिर इसी स्थान में ले आऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दो ही वर्षों के अंतराल में मैं याहवेह के भवन के उन सारे बर्तनों को जिन्हें बाबेल का राजा नबूकदनेज्ज़र इस स्थान से बाबेल को ले गया है, इसी स्थान पर लौटा ले आने पर हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा के भवन के जितने पात्र बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर इस स्थान से उठाकर बाबेल ले गया, उन्हें मैं दो वर्ष के भीतर फिर इसी स्थान में ले आऊँगा।