Jeremiah 28:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain yahooda ke raja yahoyakeem ka putra yakonyah aur sab yahoodee bandhauae jo babul ko gaae haai, unako bhee is sthan men lautta le aunga kyonaki maain ne babul ke raja ke jooae ko tod diya haai, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यहूदा के राजा यकोन्याह को भी वापस यहाँ ले आऊँगा। यकोन्याह, यहोयाकीम का पुत्र है मैं उन सभी यहूदा के लोगों को वापस लाऊँगा जिन्हें नबूकदनेस्सर ने अपना घर छोड़ने और बाबुल जाने को विवश किया।’ यह सन्देश यहोवा का है। ‘अत: मैं उस जुवे को तोड़ दूँगा जिसे बाबुल के राजा ने यहूदा के लोगों पर रखा हैं!’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं यहूदा प्रदेश के राजा, यहोयाकीम के पुत्र यकोन्‍याह को तथा उन सब लोगों को भी इस नगर में वापस लाऊंगा, जो बन्‍दी बनकर बेबीलोन नगर गए थे। मुझ-प्रभु की यह वाणी है, क्‍योंकि मैंने बेबीलोन के राजा का जूआ तोड़ डाला है।’
Hindi Bible HHBD
और मैं यहूदा के राजा यहोयाकीम का पुत्रा यकोन्याह और सब यहूदी बंधुए जो बाबुल को गए हैं, उनको भी इस स्थान में लौटा ले आऊंगा; क्योंकि मैं ने बाबुल के राजा के जूए को तोड़ दिया है, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं यहूदा के राजा यहोयाकीम के पुत्र यकोन्याह और सब यहूदी बन्दियों को भी जो बेबीलोन गए हैं, इस स्थान में लौटा ले आऊँगा; क्योंकि मैं ने बेबीलोन के राजा के जूए को तोड़ दिया है, यहोवा की यही वाणी है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं यहोइयाकिम के पुत्र यहूदिया के राजा यकोनियाह को भी इस स्थान पर लौटा ले आने पर हूं तथा यहूदिया के उन सभी बंदियों को, जो बाबेल चले गए थे,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘क्योंकि मैं बाबेल के राजा का जूआ तोड़ दूंगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं यहूदा के राजा यहोयाकीम का पुत्र यकोन्याह और सब यहूदी बन्दियों को भी जो बाबेल को गए हैं, उनको भी इस स्थान में लौटा ले आऊँगा; क्योंकि मैंने बाबेल के राजा के जूए को तोड़ दिया है, यहोवा की यही वाणी है।”