Jeremiah 29:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usee varsha yirmayah nabee ne is ashay kee patrae, un puraaniyon aur bhavishyadvktaon aur sadhaaran logon ke pas bhejeen jo bandhauon men se bache the, jinako nabookadanessar yarooshalem se babul ko le gaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यिर्मयाह ने बाबुल में बन्दी यहूदियों को एक पत्र भेजा। उसने इसे अग्रजों (प्रमुखों), याजकों, नबियों और बाबुल में रहने वाले सभी लोगों को भेजा। ये वे लोग थे जिन्हें नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम में पकड़ा था और बाबुल ले गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी यिर्मयाह ने बेबीलोन में निष्कासित अपने जाति भाई-बन्धुओं के धर्मवृद्धों, पुरोहितों, और नबियों तथा उन सब लोगों को यरूशलेम से एक पत्र लिखा जिनको बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर बन्दी बना कर यरूशलेम से बेबीलोन ले गया था।
Hindi Bible HHBD
उसी वर्ष यिर्मयाह नबी ने इस आशय की पत्री, उन पुरनियों और भविष्यद्वक्ताओं और साधारण लोगों के पास भेजीं जो बंधुओं में से बचे थे, जिनको नबूकदनेस्सर यरूशलेम से बाबुल को ले गया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी वर्ष यिर्मयाह नबी ने इस आशय की पत्री, उन पुरनियों और भविष्यद्वक्ताओं और साधारण लोगों के पास भेजी जो बन्दियों में से बचे थे, जिनको नबूकदनेस्सर यरूशलेम से बेबीलोन को ले गया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नबूकदनेज्ज़र द्वारा येरूशलेम से बाबेल बंदी उत्तरजीवी प्राचीनों, पुरोहितों, भविष्यवक्ताओं तथा सारे लोगों को संबोधित येरेमियाह द्वारा लिखित पत्र की विषय-वस्तु यह है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी वर्ष यिर्मयाह नबी ने इस आशय की पत्री, उन पुरनियों और भविष्यद्वक्ताओं और साधारण लोगों के पास भेजी जो बन्दियों में से बचे थे, जिनको नबूकदनेस्सर यरूशलेम से बाबेल को ले गया था।