Jeremiah 29:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kolayah ka putra ahab aur maseyah ka putra sidaakiyyah jo mere nam se tum ko joottee bhavishyadanee sunate haai, unake vishay israaael ka parameshvar senaon ka yahova yon kahata haai ki suno, maain unako babul ke raja nabookadanessar ke hath men kar doonga, aur vah unako tumhare samhane mar dalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा कोलायाह के पुत्र अहाब और मासेयाह के पुत्र सिदकिय्याह के बारे में यह कहता है: “ये दोनों व्यक्ति तुम्हें झूठा उपदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा है कि उनके सन्देश मेरे यहाँ से हैं। किन्तु वे झूठ बोल रहे थे। उन दोनों नबियों को बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को दे दूँगा और नबूकदनेस्सर बाबुल में बन्दी तुम सभी लोगों के सामने उन नबियों को मार डालेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम कहते हो, “प्रभु ने हमारे लिए बेबीलोन में ये नबी उत्पन्न किये हैं: अहाब बेन-कोलायाह और सिदकियाह बेन-मासेयाह।” मैं, इस्राएल का परमेश्वर, स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, यों कहता हूँ: ये मेरे नाम से झूठी नबूवत करते हैं। क्योंकि तुमने कहा कि ये झूठे नबी तुम्हारे हैं, इसलिए, देखो, मैं इनको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में सौंप दूंगा, और वह तुम्हारी आंखों के सामने उनका वध कर देगा।
Hindi Bible HHBD
कोलायाह का पुत्रा अहाब और मासेयाह का पुत्रा सिदकिरयाह जो मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं, उनके विषय इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यों कहता है कि सुनो, मैं उनको बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दूंगा, और वह उनको तुम्हारे साम्हने मार डालेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘कोलायाह का पुत्र अहाब और मासेयाह का पुत्र सिदकिय्याह जो मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं, उनके विषय इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यों कहता है: सुनो, मैं उनको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दूँगा, और वह उनको तुम्हारे सामने मार डालेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की कोलाइयाह के पुत्र अहाब तथा मआसेइयाह के पुत्र सीदकियाहू के विषय में, जो मेरे नाम में झूठी भविष्यवाणी कर रहे हैं यह वाणी है: “यह देखना कि मैं उन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के हाथों में सौंप दूंगा, जो तुम्हारे देखते-देखते उनका वध कर देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘कोलायाह का पुत्र अहाब और मासेयाह का पुत्र सिदकिय्याह जो मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं, उनके विषय इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि सुनो, मैं उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दूँगा, और वह उनको तुम्हारे सामने मार डालेगा।