Jeremiah 29:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sab yahoodee bandhauae jo babul men rahate haai, unakee upama dekar yah shaap diya karenge yahova tujhe sidaakiyyah aur ahab ke saman kare, jinhen babul ke raja ne ag men boon dala,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी यहूदी बन्दी उन लोगों का उपयोग उदाहरण के लिये तब करेंगे जब वे अन्य लोगों का बुरा होने की मांग करेंगे। वे बन्दी कहेंगे, ‘यहोवा तुम्हारे साथ सिदकिय्याह और अहाब के समान व्यवहार करे। बाबुल के राजा ने उन दोनों को आग में जला दिया!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश से बेबीलोन को निष्कासित लोगों में, यह घटना एक शाप बन जाएगी, और लोग एक-दूसरे को इन शब्दों में शाप देंगे: “जैसा बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने अहाब और सिदकियाह को आग की भट्ठी में भूना था वैसे ही प्रभु तुझे भी करे।”
Hindi Bible HHBD
और सब यहूदी बंधुए जो बाबुल में रहते हैं, उनकी उपमा देकर यह शाप दिया करेंगेे यहोवा तुझे सिदकिरयाह और अहाब के समान करे, जिन्हें बाबुल के राजा ने आग में भून डाला,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सब यहूदी बन्दी जो बेबीलोन में रहते हैं, उनकी उपमा देकर यह शाप दिया करेंगे: यहोवा तुझे सिदकिय्याह और अहाब के समान करे, जिन्हें बेबीलोन के राजा ने आग में भून डाला,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके कारण उन सभी बंदी द्वारा, जिन्हें यहूदिया से बाबेल ले जाया गया है, इस प्रकार शाप दिया जाएगा: ‘याहवेह तुम्हें सीदकियाहू तथा अहाब सदृश बना दें, जिन्हें बाबेल के राजा ने अग्नि में झोंक दिया था.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सब यहूदी बन्दी जो बाबेल में रहते हैं, उनकी उपमा देकर यह श्राप दिया करेंगे: यहोवा तुझे सिदकिय्याह और अहाब के समान करे, जिन्हें बाबेल के राजा ने आग में भून डाला,