Jeremiah 29:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki unhon ne israaaeliyon men mooddhta ke kam kia, arthata apane padosiyon kee striayon ke sath vyaabhaichar kiya, aur bina meree agyaa paae mere nam se jootte vachan kahe. isaka jananevala aur gavah maain ap hee hoo, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन दोनों नबियों ने इस्राएल के लोगों के साथ घृणित कर्म किया था। उन्होंने अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ व्यभिचार किया है। उन्होंने झूठ भी बोला है और कहा है कि वे झूठ मुझ यहोवा के यहाँ से हैं। मैंने उनसे वह सब करने को नहीं कहा। मैं जानता हूँ कि उन्होंने क्या किया है मैं साक्षी हूँ।” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि उन्होंने इस्राएली जाति में मूर्खतापूर्ण कार्य किये: उन्होंने अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ व्यभिचार किया, उन्होंने मेरे नाम से झूठी नबूवत की, जबकि मैंने उन को नबूवत करने का आदेश दिया ही नहीं था। ओ निष्कासित लोगो, मैं ये बातें जानता हूं, और मैं इस बात का गवाह हूं। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि उन्हों ने इस्राएलियों में मूढ़ता के काम किए, अर्थात् अपने पड़ोसियों की स्त्रियों के साथ व्यभिचार किया, और बिना मेरी आज्ञा पाए मेरे नाम से झूठे वचन कहे। इसका जाननेवाला और गवाह मैं आप ही हूं, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि उन्होंने इस्राएलियों में मूढ़ता के काम किए, अर्थात् अपने पड़ोसियों की स्त्रियों के साथ व्यभिचार किया, और बिना मेरी आज्ञा पाए मेरे नाम से झूठे वचन कहे। इसका जाननेवाला और गवाह मैं आप ही हूँ, यहोवा की यही वाणी है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल में उन्होंने जो किया है, वह मूर्खतापूर्ण था; उन्होंने अपने पड़ोसियों की पत्नियों के साथ व्यभिचार किया, उन्होंने मेरे नाम में झूठे वचन दिए हैं, जिनके विषय में मेरी ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया था. मैं वह हूं, जिसे संज्ञान है, मैं प्रत्यक्षदर्शी हूं,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि उन्होंने इस्राएलियों में मूर्खता के काम किए, अर्थात् अपने पड़ोसियों की स्त्रियों के साथ व्यभिचार किया, और बिना मेरी आज्ञा पाए मेरे नाम से झूठे वचन कहे। इसका जाननेवाला और गवाह मैं आप ही हूँ, यहोवा की यही वाणी है।’”